धूमल से आशीर्वाद लेने पहुंचे सुधीर, चुनावी मंथन किया
बंद कमरे में चुनावी मंथन करते हुए सुधीर ने धुमल से आशीर्वाद लिया हमीरपुर, ब्यूरो रिपोर्ट बुधवार को, धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने समीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मुलाकात की। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने सुधीर शर्मा को चुनाव को लेकर आशीर्वाद दिया। बंद कमरे में सुधीर शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने लगभग आधे घंटे तक चुनावी बहस की। हमीरपुर जिला भाजपा अध्यक्ष भी इस दौरान उपस्थित थे। भाजपा से टिकट मिलने के बाद कांग्रेस के बागी नेता समीरपुर में हाजिरी भर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने इससे पहले सुजानपुर से उम्मीदवार राजेंद्र राणा और बड़सर से उम्मीदवार इंद्रदत्त लखनपाल से मुलाकात की थी। कांग्रेस के बागियों और आजाद विधायकों ने भाजपा में शामिल होने के बाद समीरपुर में नेता प्रतिपक्ष पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मुलाकात की। कांग्रेस से बागी भाजपा के प्रत्याशी भी ...