हिमाचल प्रदेश : - लडाई के बाद साथी को मा-र डाला, ह-त्या का आरोप लगाया गया; दोनों एक साथ रहते थे।
कुफरी, जिला शिमला में एक व्यक्ति ने अपने ही साथी को मा-र डाला। दोनों नेपालवासी हैं । शिमला जिले के कुफरी पीएचसी के पास झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने अपने साथी राजकुमार को मौ-त के घाट उतार दिया। घटना देर रात की बताई जा रही है, जब दोनों में किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हो गई। इसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। लहूलुहान अवस्था में घायल को आईजीएमसी पहुंचाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृ-त घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में ह-त्या का केस दर्ज कर लिया है। मारपीट में आरोपी को भी चोटें आई हैं, जिसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और आरोपी के खिलाफ ह-त्या की धारा तहत केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृतक राजकुमार निवासी नेपाल कुफरी में किसी ठेकेदार के पास काम करता था और अपने साथी के साथ एक कमरे में रहता था। पुलिस को दी शिकायत में भगत शाही निवासी गांव जुमला हूपला जिला जुमला नेपाल ने बताया कि राजकुमार पीएचसी कुफरी के पास आरोपी भानु भक्त के साथ एक ही कमरे में रहता था। वह भी नेपाल का रहने वाला है और एक स्थानीय ठेकेदार के पास मजदूर के तौर पर ...