हिमाचल प्रदेश : - तीन अफसरों, दो मंत्री और मुख्यमंत्री के दो सलाहकारों को इनोवा हाई क्रॉस गाड़ियां चाहिए

हिमाचल प्रदेश में सरकार ने वित्तीय संकट की बात कहते हुए महंगी गाड़ी की चर्चा की है।

हिमाचल के आईएएस अफसरों और मुख्यमंत्री के दो सलाहकारों को सरकार ने नई लग्जरी गाड़ियां दे दी हैं। इनमें से कुछ की गाड़ियां तीन लाख किमी पूरा चुकी थीं कुछ की नहीं। सचिवालय सामान्य प्रशासन की ओर से ट्योटा कंपनी की पांच इनोवा हाई क्रॉस गाड़ियां खरीदी गईं। कंपनी की इनोवा हाई क्रॉस गाड़ी के टॉप मॉडल की कीमत 32 लाख रुपये तक है। इन गाड़ियों को तीन आला अफसरों और मुख्यमंत्री के दो सलाहकारों के हवाले कर दिया गया है।

नई आई पांच गाड़ियों में से एक गाड़ी प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी को दी गई है। एक सीएस के पूल में रखी गई है। तीसरी गाड़ी को अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर के एक अधिकारी को दिया गया पर उन्होंने इसे लेने से मना कर दिया। इसके बाद एक अन्य अतिरिक्त मुख्य सचिव के अधिकारी को भी गाड़ी देने की बात हुई, उन्होंने भी इसे लेने से मना कर दिया। बुधवार को यह गाड़ी सचिव स्तरीय अधिकारी ने मांग ली तो सरकार ने उनके हवाले कर दिया और इनकी लाॅटरी लग गई। गाड़ियां मिलने के बाद अफसरों और सलाहकारों ने अब वीआईपी नंबर के लिए जोर आजमाइश भी शुरू कर दी है।

सरकार के आदेशों के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने पांचों गाड़ियां अलॉट कर दी हैं। गाड़ी के लिए पहले अतिरिक्त मुख्य सचिव रैक के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को पूछा गया। दोनों अधिकारियों ने गाड़ी लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि जो गाड़ियां उनके पास हैं, वह अभी सही कंडीशन में हैं। इधर, एक सलाहकार की गाड़ी के निर्धारित तीन लाख किलोमीटर पूरे हो गए हैं।

सचिवालय में चर्चाओं का बाजार गर्म

इन गाड़ियों को लेकर सचिवालय में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि एक तरफ सरकार वित्तीय स्थिति को लेकर साधन जुटाने में लगी है तो दूसरी ओर महंगी और लग्जरी गाड़ियों पर पैसा खर्च किया जा रहा है। अभी दो और मंत्री और कैबिनेट रैंक के एक पदाधिकारी भी अपने लिए नई गाड़ी मांग रहे हैं।

एक गाड़ी में लग गया वीआईपी नंबर

सचिवालय सामान्य प्रशासन की ओर से गाड़ी देने के बाद एक गाड़ी में वीआईपी नंबर लग गया है लेकिन अन्य चार गाड़ियों को अभी नंबर दिए जा रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष और तीन मंत्रियों को भी दी गईं नई गाड़ियां

कुछ दिन पहले ही नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और तीन मंत्रियों चंद्र कुमार, धनीराम शांडिल और जगत सिंह नेगी को नई फॉरच्यूनर कारें दी जा चुकी हैं। यह मामला भी सुर्खियों में रहा है। अब पांच और ट्योटा कंपनी की इनोवा हाई क्रॉस गाड़ियां खरीदकर अफसरों और सलाहकारों को दी गई हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Appeal for Financial Support by Rohit Rana, Alumnus of J.V.S. Public Senior Secondary School, Baijnath ( HP )

धर्मशाला छात्रा मौ-त मामला : - राजकीय प्राध्यापक संघ ने तुरंत बैठक बुलाई, एसपी कांगड़ा से भी मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश : - आईआईटी मंडी की खोज: कांगड़ा में पर्याप्त पानी, मंडी में संतुलन और कुल्लू में संकट