Posts

Showing posts from February 8, 2026

Amar Ujala Samwad : - शिक्षकों ने अभिभावकों और विद्यार्थियों का तनाव कम करने पर चर्चा की।

हिमाचल प्रदेश में विद्यार्थी बहुत मेहनत कर रहे हैं क्योंकि एग्जाम सिर पर हैं। इस बीच, राजधानी शिमला के शिक्षकों ने अमर उजाला के शिक्षा संवाद में विद्यार्थियों को बहुत कुछ बताया। परीक्षा जीवन का पड़ाव है, मंजिल नहीं। अंकों के आगे भी एक बड़ी दुनिया है। रविवार को राजधानी शिमला के शिक्षकों ने अमर उजाला के शिक्षा संवाद में विद्यार्थियों और अभिभावकों को संदेश दिया। संवाद के दौरान शिक्षकों ने परीक्षा को लेकर बढ़ते तनाव, सोशल मीडिया की लत और पढ़ाई के असंतुलित तरीकों पर खुलकर चर्चा की और सफलता के व्यावहारिक मंत्र साझा किए। शिक्षकों ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा के दिनों में मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बनाना बेहद जरूरी है। बार-बार नोटिफिकेशन और तुलना का दबाव मानसिक थकान बढ़ाता है, इससे पढ़ाई की गुणवत्ता प्रभावित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि तय समय पर ही डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करें और बाकी समय पूरी एकाग्रता के साथ अध्ययन पर केंद्रित रहें। संवाद में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि पूरे साल निरंतर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी परीक्षा के समय कम तनाव में रहते हैं। अंतिम समय की रट्टा प...