Posts

Showing posts from January 25, 2026

Himachal Statehood Day 2026 : - परागपुर को एसडीएम कार्यालय से नलसूहा में पीएचसी खोलने की सूचना मिली

रविवार को कांगड़ा जिले के परागपुर में 56वां पूर्ण राज्यत्व दिवस मनाया गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस दौरान कई घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को परागपुर में आयोजित 56वें पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक मौका है, क्योंकि परागपुर में पहली बार राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने समारोह स्थल पर पहुंचे ही सबसे पहले राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली जिसका नेतृत्व आईपीएस अधिकारी तरुणा कर रहीं थी। वहीं मुख्यमंत्री ने जसवां परागपुर हलके के परागपुर में एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा। साथ ही अपने ससुराल नलसूहा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश ज्ञान विज्ञान समिति द्वारा बनाई गई वेब सीरीज द व्हाइट ट्रुथ भी रिलीज की। इस वेब सीरीज का उद्देश्य युवाओं को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करना है। समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने परेड में शामिल प्रतिभागियों और सा...