Posts

Showing posts from December 31, 2025

हिमाचल प्रदेश के 82 फार्मा उद्योगों में दवा उत्पादन ठप, रिवाइज शेड्यूल एम के चलते रोका उत्पादन

हिमाचल प्रदेश में लगभग 10 हजार युवा लोगों की नौकरी खतरे में है। रिवाइज्ड शेड्यूल एम कारण है। केंद्रीय औषधि नियंत्रण विभाग की ओर से जारी रिवाइज्ड शेड्यूल एम (संशोधित अनुसूचित एम) के लागू होने से पहले ही प्रदेश में 82 दवा उद्योगों में उत्पादन ठप हो गया है। इसके चलते करीब 10 हजार युवाओं की नौकरी खतरे में पड़ गई है। रिवाइज्ड शेड्यूल एम एक जनवरी 2026 से लागू होना है। प्रदेश में पहले ही नियम के तहत निरीक्षण शुरू हो गए हैं। दवा कंपनियों का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में निरीक्षण केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी नहीं, बल्कि राज्य ड्रग विभाग की ओर से किया जा रहा है, जो नियमों के खिलाफ है। रिवाइज्ड शेड्यूल एम को एक जनवरी से लागू किया जाना है, लेकिन निरीक्षण कार्यवाही नवंबर में शुरू कर दी गई थी। इस कारण, अब तक 82 से अधिक उद्योगों में काम बंद हो चुका है। अगर यह नियम पूरी तरह से लागू हो जाता है तो 250 से अधिक उद्योग बंद हो सकते हैं।  उद्योगपतियों का आरोप है कि सीडीएसओ ने ऐसे नियम लागू किए हैं जिन्हें छोटे दवा उद्योग पूरा नहीं कर सकते। उद्योगपतियों ने केंद्र सरकार से इस मामले पर पुनर्विचार करने की मांग ...

हिमाचल प्रदेश : - पांच साल बाद हिमाचल प्रदेश की झांकी गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी

26 जनवरी को हिमाचल प्रदेश की झांकी पांच साल के बाद दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में दिखाई देगी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में हिमाचल प्रदेश की झांकी एक बार फिर देश-दुनिया के सामने अपनी पहचान दर्ज कराएगी। पांच साल के लंबे अंतराल के बाद रक्षा मंत्रालय ने हिमाचल के झांकी मॉडल को मंजूरी दे दी है। भाषा एवं संस्कृति विभाग ने झांकी निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। वर्ष 2020 के बाद से लगातार गणतंत्र दिवस परेड के लिए हिमाचल की झांकी का चयन नहीं हो पाया था। ऐसे में 2026 की परेड में हिमाचल की वापसी को राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इस बार हिमाचल की झांकी पूरी तरह से देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों को समर्पित होगी। झांकी की थीम ‘गैलेंटरी अवार्डीज ऑफ हिमाचल प्रदेश’ रखी गई है। इसमें परमवीर चक्र, महावीर चक्र और अशोक चक्र से सम्मानित हिमाचल के वीर सपूतों की तस्वीरें और प्रतीकात्मक प्रस्तुतियां शामिल की जाएंगी। झांकी के माध्यम से दर्शाया जाएगा कि सीमांत और पहाड़ी प्रदेश होने के बावजूद हिमाचल ने देश की रक्षा में सदैव...