आईजीएमसी शिमला : - डॉ. राघव ने कहा कि मरीज ने आईवी स्टैंड से मुझे मारने की कोशिश की और अपशब्द कहे।
आप सबने हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा अस्पताल आईजीएमसी शिमला में मरीज और डॉक्टरों के बीच हाथापाई की वीडियो देखी होगी। मामला अभी भी चर्चा में है। अब आरोपी चिकित्सक राघव ने मीडिया में बयान दिया और घटना का खुलासा किया। आईजीएमसी के वार्ड में डॉक्टर और मरीज के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद पहली बार मारपीट का आरोपी चिकित्सक राघव ने मीडिया में बयान दिया और घटना के बारे में खुलकर बताया। डॉक्टर ने कुछ सवाल भी आम जनता के लिए सामने रखे। आर्थो विभाग में चल रहे डॉक्टर राघव ने कहा कि मरीज ने अपशब्द बोले, मेरे घर वालों को बीच में लेकर आया, उसने कहा कि तू अपने बाप से भी ऐसे ही बात करता है। वह मेरी मां को बीच में लेकर आया गलत बोलने लगा। हम डॉक्टर भी इंसान हैं, हम मरीज देखते हैं, आठ साल से यही काम करते पांच से छह हजार मरीज देखे हैं, पर ऐसा किसी ने नहीं बोला। ऐसा कोई डॉक्टर नहीं होता, जो मरीज को गलत बोले। मैंने कोई गलत नहीं बोला, कोई एटिट्यूड नहीं दिखाया, उसको शांत करने का प्रयास करने लगा, मैंने बोला भाई आराम से बात कर बात कर ले, बात करके सुलझा सकते हैं, इतनी बड़ी बात भी नहीं हुई। इसके बाद मरीज ने गहमागहमी ...