Posts

Showing posts from December 18, 2025

हिमाचल प्रदेश : - नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कारावास और 10 हजार रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया गया

हिमाचल प्रदेश में रामपुर स्थित अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश किन्नौर की अदालत ने एक नाबालिग से दुष्कर्म करने के दोषी को 20 साल की सजा सुनाई और दस हजार रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया। रामपुर स्थित अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश किन्नौर की अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल के कारावास की सजा सुनाई है। दाेषी पर 10 हजार रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया है। इसके अलावा नाबालिग को सरकार की ओर से एक लाख रुपये का मुआवजा भी दिया जाएगा। उप जिला न्यायवादी कमल चंदेल ने बताया कि 26 जनवरी 2024 को पीड़िता गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम देखने ज्यूरी गई थी, जहां आरोपी से मुलाकात हुई। दोनों की पहले भी फोन पर बात होती थी। आरोपी रामपुर में गणतंत्र दिवस का अच्छा कार्यक्रम होने का झांसा देकर पीड़िता को अपने साथ ले गया। आरोपी ने शराब पी रखी थी। रामपुर पहुंचने पर वह पीड़िता को एक गेस्ट हाउस में ले गया, जहां जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। अगले दिन आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता को अपने घर ले गया, जहां वह लगभग छह माह तक रही और इस दौरान वह गर्भवती हो गई। आरोपी ने गर्भपात करवाने के लिए गोलियां दीं, जिससे ...

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 30 को: किन फैसलों पर मुहर लग सकती है?

30 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक राज्य सचिवालय शिमला में 11 बजे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होगी। हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 30 दिसंबर को 11 बजे राज्य सचिवालय शिमला में होगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होने जा रही बैठक में कई अहम फैसले होंगे। स्वास्थ्य, शिक्षा समेत विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने पर फैसला होगा। नए वर्ष में लागू की जाने वाली योजनाओं पर भी निर्णय होंगे। कर्मचारियों और पेंशनरों से जुड़ी घोषणाएं भी कैबिनेट की बैठक में हो सकती हैं।

हिमाचल प्रदेश : - भाजपा विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि चिट्टा तस्करी करने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

ड्रग टेस्ट में चिट्टे के साथ पकड़ा गया विधायक इंद्रदत्त लखनपाल का रिश्तेदार आरोपी आकाश शर्मा चिट्टे का आदी निकला। भाजपा विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने मामले पर कहा कि चिट्टा तस्करी करने वाले को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, चाहे वह रिश्तेदार हो या उनका बेटा हो। बड़सर थाना के तहत समलेहड़ा जंगल में चिट्टे के साथ पकड़ा गया विधायक इंद्रदत्त लखनपाल का रिश्तेदार आरोपी आकाश शर्मा ड्रग टेस्ट में चिट्टे का आदी पाया गया है। इसके साथ ही गलोड़ में पकड़ा अन्य आरोपी शुभम शर्मा भी चिट्टे का आदी निकला है। वहीं, इस मामले के सामने आने के बाद विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने एसपी हमीरपुर बलवीर ठाकुर पर आरोपी से उनके संबंधों को सार्वजनिक करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने एसपी को अपने ही विभाग की कार्यप्रणाली, जांच की निष्पक्षता और कार्रवाई की गति पर आत्ममंथन करने की नसीहत दी है। बुधवार को आकाश शर्मा और शुभम शर्मा को अलग-अलग मामलों में चिट्टे के साथ पकड़ा गया था। आकाश शर्मा विधायक इंद्रदत्त लखनपाल के साले का बेटा है। मामले में वीरवार को दोनों आरोपियों के कॉल डिटेल रिपोर्ट और अन्य संपर्कों को पु...

हिमाचल प्रदेश : - बछड़ी गांव की दो सगी बहनें, जो हैंडबॉल में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी थीं, खेल कोटे से बीएसएफ में भर्ती हुईं।

बछड़ी मोरसिंघी गांव, बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल में रहने वाली दो सगी बहनों ने खेल के मैदान से देश की सुरक्षा तक का सफर तय कर गांव, क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत बछड़ी मोरसिंघी गांव की रहने वाली दो सगी बहनों ने खेल के मैदान से देश की सुरक्षा तक का सफर तय कर गांव, क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की हैंडबॉल खिलाड़ी आरुषि चौहान व संजना चौहान को उनकी उत्कृष्ट खेल उपलब्धियों के चलते हैंडबॉल स्पोर्ट्स कोटे से सीमा सुरक्षा बल में नौकरी मिली है। दोनों बहनों की इस बड़ी उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों, खेल प्रेमियों और युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आरुषि और संजना ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई है, जिसका प्रतिफल अब उन्हें देश की प्रतिष्ठित सुरक्षा बल में चयन के रूप में मिला है। दोनों बहनों ने सीमित संसाधनों के बावजूद हैंडबॉल में निरंतर अभ्यास जारी रखा और कई महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं ...

हिमाचल प्रदेश : - शिक्षा विभाग प्रदेश के सीबीएसई स्कूलों में अस्थायी शिक्षक भर्ती करने का प्रस्ताव बना रहा है

शिक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की घोषणा के बाद अस्थायी शिक्षकों की भर्ती का प्रस्ताव बनाना शुरू कर दिया है। इस प्रस्ताव में शिक्षकों को पांच वर्ष के लिए नियुक्त किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए राज्य सरकार बड़ी पहल करने जा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की घोषणा के बाद शिक्षा विभाग ने सीबीएसई स्कूलों के लिए अस्थायी शिक्षकों की भर्ती का प्रस्ताव तैयार करना शुरू कर दिया है। इस प्रस्ताव में शिक्षकों की नियुक्ति पांच वर्ष की अवधि के लिए की जाएगी | शिक्षा विभाग के अनुसार सीबीएसई पाठ्यक्रम की विशेष जरूरतों को देखते हुए शिक्षकों का एक अलग कैडर बनाया जाएगा। वर्तमान शिक्षकों का सीबीएसई स्कूलों के लिए चयन पूरी तरह से परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा, ताकि योग्य और विषय विशेषज्ञ शिक्षक स्कूलों में सेवाएं दे सकें। इसकेे अलावा इन स्कूलों में अस्थायी शिक्षकों को भी भर्ती किया जाएगा। इन शिक्षकों की भर्ती से जुड़ी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, मानदेय और सेवा शर्तों को अंतिम रू...

हिमाचल प्रदेश : - गलोड़ क्षेत्र में पुलिस ने भाजपा विधायक का रिश्तेदार चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया

भाजपा विधायक इंद्रदत्त लखनपाल के रिश्तेदार और बिलासपुर जिले के बड़सर से दो लोगों से चिट्टा बरामद हुआ है। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के बड़सर से भाजपा विधायक इंद्रदत्त लखनपाल के रिश्तेदार समेत दो लोगों से चिट्टा बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों के पास से लगभग दो ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। इससे क्षेत्र में नशे के बढ़ते मामलों को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। शुभम शर्मा (26 वर्ष) पुत्र राकेश कुमार, निवासी गांव औक डाकघर कनोह, तहसील बड़सर, हमीरपुर को गलोड़ क्षेत्र में गश्त के दौरान पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। वहीं दूसरी कार्रवाई में भाजपा विधायक इंद्रदत्त लखनपाल के भतीजे आकाश शर्मा (27 वर्ष) पुत्र वाल कृष्ण शर्मा, निवासी गांव नेरी, डाकघर जौड़े अंब, तहसील बड़सर, हमीरपुर को समलेहड़ा जंगल में पकड़ा गया है। इसके पास से भी एक ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी आकाश शर्मा विधायक लखनपाल के साले का बेटा है। आरोपी आकाश से चिट्टे के साथ वेइंग मशीन भी बरामद की गई है, जिसके चलते पुलिस तस्करी के पहलू पर भी जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलबीर ठाक...