Posts

Showing posts from January 27, 2026

बैजनाथ के नगेहड़ गांव की घटना : - पैसों को लेकर मां से झगड़ा, बीच बचाव करते गंभीर चोट लगने से पिता की मौत

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पैसों को लेकर हुए विवाद में बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। मामले में आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कांगड़ा जिले के नगेहड़ गांव में सोमवार देर रात पैसों को लेकर हुए झगड़े के दौरान गंभीर चोट लगने से एक व्यक्ति की जान चली गई। पुलिस ने मामले में आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने आरोपी को चार दिन की रिमांड पर भेजा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सुरेंद्र ने सोमवार देर रात अपनी मां से पैसों की मांग की। इन्कार करने पर वह मां के साथ झगड़ा करने लगा। इस दौरान जब उसके पिता जगदीश चंद बीच बचाव करने उतरे तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। इस दौरान जगदीश चंद (78) की छाती पर गंभीर चोट लगी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक जगदीश दिल के मरीज थे और उन्हें पेस मेकर लगा था। माना जा रहा है कि गंभीर चोटों की वजह से उनकी जान चली गई। पुलिस के मुताबिक, सेना से सेवानिवृत्त जगदीश चंद ने करीब 20 वर्ष पहले सुरेंद्र की मां से दूसरी शादी की थी जबकि आरोपी सुरेंद्र पेशे से ट्रक चालक है। का...

Himachal Bus Accident : - जयसिंहपुर में स्कूल बस पलटी, 15 बच्चों सहित शिक्षक-कंडक्टर घायल

मंगलवार सुबह जयसिंहपुर में एक सड़क दुर्घटना हुई है। जयसिंहपुर के शिवनगर में निजी स्कूल बस पलट गई है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर में मंगलवार सुबह सड़क हादसा हुआ।  पुलिस थाना लंबागांव के तहत एक निजी स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 15 बच्चों सहित एक शिक्षक और बस कंडक्टर घायल हुए हैं। यह निजी स्कूल बस बच्चों को लेकर कोटलु से पाहड़ा जा रही थी। लाहट गूंगड के पास करीब 8:00 बजे बस का अचानक संतुलन बिगड़ गया। इस हादसे ने सड़क की बदहाली और स्कूल प्रशासन की लापरवाही भी सामने आ रही है।जानकारी के अनुसार पाहड़ा के एक निजी स्कूल की बस बच्चों को लेकर कोटलु से पाहड़ा जा रही थी। इस दौरान लाहट गूंगड के पास करीब 8:00 बजे बस पुलिया के पास पलट गई। घायलों को स्थानीय लोग गाड़ियों में भरकर सीएचसी खैरा ले आए। आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात डाॅ. आशिमा ने उपचार शुरू किया, तब तक प्रभारी चिकित्सक डाॅ. साहिल तथा डाॅ. कर्ण भी आ गए और घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। प्राथमिक उपचार के बाद मौके पर बुलाई गई तीन एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को सिविल अस्पताल रेफर किया गया। हादसे में कुल 17 लोग घाय...