नालागढ़ धमाका मामला : - दूसरे दिन NIA ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली; बब्बर खालसा और पंजाब सॉवरेनिटी अलायंस ने जिम्मेदारी ली
शनिवार को भी एनआईए चंडीगढ़ से टीम नालागढ़ पहुंची और जरूरी सैंपल लिए। धमाके को प्रतिबंधित बब्बर खालसा इंटरनेशनल और पंजाब सॉवरेनिटी अलायंस ने जिम्मेदार ठहराया है। नालागढ़ पुलिस थाने के समीप हुए संदिग्ध धमाके के मामले में एनआईए की टीम लगातार नालागढ़ में जरूरी सबूत जुटाने में लगी हुई है। वहीं सीआईडी के अधिकारियों ने डेरा डाल दिया है। शनिवार को दूसरे दिन भी एनआईए चंडीगढ़ से टीम नालागढ़ पहुंची और जरूरी सैंपल लिए। टीम करीब पांच घंटे तक यहां पर रही। साथ ही उन्होंने आसपास लगे कई सीसीटीवी फुटेज खंगाली। बताया जा रहा है कि टीम ने आसपास भी कई लोगों से पूछताछ की और इसमें किसी संदिग्ध या धमाके से संबंधित कोई जानकारी होने के बारे में पूछा। वहीं अभी एफएसएल की रिपोर्ट पर पूरा मामला टिका हुआ है। उसमें धमाके को लेकर अहम सबूत मिल सकते हैं। इस मामले में प्रदेश की सुरक्षा एजेंसियों की चूक पर भी सवाल खड़े हो गए हैं क्योंकि उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी है। जांच एजेंसियों के आला अधिकारी भी तीन दिनों से बद्दी में डटे हुए हैं। मामले की जांच कर रहे एसपी बद्दी ने इस मामले की जांच के लिए कई टीमों को गठन ...