कोर्ट में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल वर्चुअली पेश हुए
कोर्ट में वर्चुअली पेश हुए CM केजरीवाल, बोले- विश्वास प्रस्ताव की वजह से खुद नहीं आ सका दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए हैं। ईडी ने पेश न होने पर कोर्ट में अर्जी दी थी। जिस पर कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को समन भेजा था। उत्पाद शुल्क नीति मामले में ईडी के समन पर पेश न होने पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पेश हुए। मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने कहा है कि अगली पेशी में मैं खुद आऊंगा। विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और बजट सत्र के चलते इस बार नहीं आ सका। कोर्ट ने मामले की अगली तारीख 16 मार्च तय की है। बता दें कि ईडी ने पेश न होने पर कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिस पर सात फरवरी को कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को समन भेजा और 17 फरवरी को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा था। पेश न होने पर ईडी पहुंची थी कोर्ट शराब घोटाला मामले में केंद्रीय एजेंसी के समन का पालन नहीं करने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ख...