Posts

Showing posts from January 22, 2026

नर्सरी से बारहवीं कक्षा तक पढ़ाई का ढांचा बदल जाएगा, हर कक्षा में निर्धारित संख्या में बच्चे बैठेंगे

प्रदेश में सीबीएसई पैटर्न पर चलने वाले 130 सरकारी स्कूलों में शिक्षक-विद्यार्थी अनुपात का कोई समाधान नहीं होगा। हिमाचल प्रदेश में सीबीएसई पैटर्न पर संचालित 130 सरकारी स्कूलों में शिक्षक-विद्यार्थी अनुपात को लेकर कोई ढिलाई नहीं चलेगी। राज्य सरकार ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सीबीएसई स्कूलों में छात्र संख्या और शिक्षकों की तैनाती को लेकर सख्त मानक तय कर दिए हैं। इन नियमों के लागू होने से कक्षाओं में भीड़ घटेगी और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सकेगा। नई व्यवस्था में नर्सरी से बारहवीं तक प्रत्येक कक्षा में दो-दो सेक्शन अनिवार्य किए गए हैं। हर सेक्शन में विद्यार्थियों की संख्या भी तय  इसके साथ ही हर सेक्शन में विद्यार्थियों की अधिकतम संख्या भी तय कर दी गई है। नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक एक सेक्शन में अधिकतम 30 विद्यार्थी, छठी से आठवीं कक्षा तक एक सेक्शन में 35 विद्यार्थी जबकि 9वीं से बारहवीं कक्षा तक एक सेक्शन में अधिकतम 40 विद्यार्थी ही पढ़ सकेंगे। सरकार का मानना है कि तय सीमा से अधिक छात्रों के कारण न केवल शिक्षण की गुणवत्ता प्रभावित होती है, बल्कि शिक्षक...

यात्रियों से भरी खड़ी बस अचानक चलने लगी और खाई में गिरी।

बस का चालक अपनी सीट पर मौजूद नहीं था। तभी अचानक बस न्यूट्रल हो गई और ढलान होने के कारण अपने आप सरकने लगी। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत समोट कस्बे में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। समोट-ददरियाड़ा रूट पर चलने वाली एक निजी बस सुबह 9:00 बजे अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। गनीमत यह रही कि इस हादसे में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ और बस में सवार 20 सवारियों में से कुछ को हल्की चोटे आई हैं।  जानकारी के अनुसार समोट-ददरियाड़ा रूट पर चलने वाली निजी बस समोट कस्बे के टैक्सी स्टैंड के समीप चौक पर खड़ी थी। बताया जा रहा है कि बस दूसरी बस की सवारियों का इंतजार कर रही थी। अचानक बस न्यूट्रल हो गई और... इस दौरान बस का चालक अपनी सीट पर मौजूद नहीं था। तभी अचानक बस न्यूट्रल हो गई और ढलान होने के कारण अपने आप सरकने लगी। बस में उस समय करीब एक दर्जन सवारियां मौजूद थीं। जैसे ही बस आगे जाने लगी तो यात्रियों में चीख-पुकार शुरू हो गई। सवारियां कुछ समझ पातीं, इससे पहले ही बस सड़क पर करीब 30 से 40 मीटर तक सीधे सरकते हुए प्राकृतिक जल स्रोत के समीप खाई में जा गिरी। ह...

चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ हादसा: पांच साल के बच्चे सहित तीन पर्यटकों की मौ-त, तीन घायल

कुल्लू से लगभग 10 किमी दूर बबेली में एक सड़क दुर्घटना हुई है। हादसे में तीन दिल्ली के पर्यटक मा-रे गए हैं। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुल्लू से करीब 10 किलोमीटर दूर बबेली में एक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दिल्ली के तीन पर्यटकों की मौत हो गई है। जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार यह हादसा आईटीबीपी परिसर के गेट पर हुआ, जहां पर्यटक वाहन पोल और पैरापिट से जा टकराया। हादसे में दिल्ली की सोनिया (40), साक्षी (26), देवीशा (5) की मौ-त हो गई है। जबकि सचिन, साहिल, अनिका घायल हैं। एसपी मदल लाल कौशल ने हादसे की पुष्टि की है।

नई पंचायतों की स्थापना के बाद, सरकार एक सप्ताह में मतदाता सूची जारी करे

राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा कि पंचायत चुनाव करवाने के लिए बहुत कम समय रह गया है। ऐसे में, अगर सरकार नई पंचायतों को बनाना चाहती है, तो मतदाता सूची जारी होने के बाद भी ऐसा होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश सरकार को 28 जनवरी तक मतदाता सूचियों का प्रकाशन करने को कहा है। अगर सरकार नई पंचायतों का गठन करना चाहती है, यह कार्य मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद भी होता रहेगा। आयोग को नई पंचायतों बनाने पर कोई एतराज नहीं है। 29 पंचायतों को छोड़कर 3548 पंचायतों की मतदाता सूची तैयार है। इन्हें सिर्फ सार्वजनिक (पब्लिक डोमेन) करना है। मतदाता सूचियां उपायुक्तों के पास हैं। इनमें उपायुक्तों के हस्ताक्षर होने हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची ने बैठक में अधिकारियों को समक्ष यह बातें रखीं। हाईकोर्ट ने 30 अप्रैल से पहले पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव कराने के आदेश दिए हैं। 28 फरवरी को हाईकोर्ट में चुनाव की तैयारियों को लेकर जवाब देना है। हिमाचल में अब तक तैयार की गई मतदाता सूचियों में वोटरों की संख्या 56 लाख है। 3 करोड़ के करीब बैलेट पेपर की छपाई की जा चुकी है। बैठक में यह भी तय हुआ है कि तमाम प्रक्रिया स्कू...