मनाली-लेह सड़क 20 से वाहनों के लिए बंद, बीआरओ की सिफारिश पर डीसी ने जारी की अधिसूचना
20 नवंबर से मनाली-लेह सड़क आधिकारिक तौर पर वाहनों के लिए बंद हो जाएगी। सोमवार को डीसी लाहौल-स्पीति ने सड़क अवरुद्ध करने की सूचना दी। 20 नवंबर से, हिमाचल को लद्दाख से जोड़ने वाली 435 किलोमीटर मनाली-लेह सड़क को वाहनों के लिए आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया जाएगा। सीमा सड़क संगठन की 70 आरसीसी ने लाहौल-स्पीति और कुल्लू प्रशासन को इस बारे में पत्र भेजा है, क्योंकि सड़क पर ब्लैक आइसिंग और भारी बर्फबारी की आशंका है। सोमवार को डीसी लाहौल-स्पीति ने सड़क बंद करने का आदेश दिया। अगले वर्ष मई-जून में बर्फ हटने के बाद ही इस सड़क को यातायात के लिए फिर से खोला जाएगा। बीआरओ ने प्रशासन से 20 नवंबर के बाद जिंगजिंगबर से सरचू, गुलाबा से रोहतांग और ग्रांफू से लोसर मार्गों पर सभी वाहनों की आवाजाही रोकने का अनुरोध किया है। संगठन ने कहा कि बीआरओ निर्धारित अवधि के बाद किसी वाहन या व्यक्ति को इन रूटों पर फंसने पर रेस्क्यू की जिम्मेदारी नहीं लेगा। बीआरओ के इनपुट और प्रशासन की अनुमति के आधार पर सीमित आवाजाही की अनुमति दी जा सकती है। नवंबर के तीसरे सप्ताह से सड़कों पर पानी जमने लगता है। इससे दुर्घटनाओं और फि...