Posts

Showing posts from February 4, 2026

मंडी में भिड़े दो पक्ष : - चैटिंग के दौरान विवाद, आपसी रंजिश में एक को चाकू से घोंपा

मामला प्रेम संबंधी बताया जाता है। पुलिस जांच कर रही है।शहर से जुड़ी रानी की बाईं का मामला है। मंडी में प्राथमिक उपचार के बाद घायल व्यक्ति को एम्स बिलासपुर भेजा गया। आपसी रंजिश के चलते दो गुटों में भिडंत हो गई। इस भिडंत में एक युवक को चाकू घोंप दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को जोनल हास्पिटल मंडी में प्राथमिक उपचार के बाद एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच-पड़ताल में यह मामला आपसी रंजिश के साथ-साथ प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ भी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, मंडी शहर के साथ लगते रानी की बाईं में एक मैकेनिक की दुकान पर बुधवार को दो गुटों में भिडंत हो गई। बताया जा रहा है कि इन दोनों गुटों की पहले से आपसी रंजिश चल रही थी। इसमें प्रेम-प्रसंग होने की बातें भी सामने आ रही हैं। पहले इनकी ऑनलाइन चैट पर बातचीत हुई और वहीं से बहसबाजी शुरू होकर आमने-सामने की भिडंत तक जा पहुंची। दोनों गुट जब एक मैकेनिक की दुकान पर आमने-सामने हुए तो फिर एक युवक को चाकू घोंप दिया गया। घायल युवक कोटली क्षेत्र के बरयारा का रहने वाला बताया जा रहा है। इस युवक का अस्पताल में उपचा...

पंचायत चुनाव मामला : - सुक्खू सरकार ने हिमाचल हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी

हिमाचल सरकार ने पंचायत चुनावों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। राज्य सरकार ने विशेष लीव पिटीशन दायर की है। हिमाचल सरकार ने प्रदेश में 30 अप्रैल से पहले पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को करवाने को लेकर हिमाचल हाईकोर्ट के 9 जनवरी के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। इसे लेकर शीर्ष अदालत में एक अपील याचिका दायर की गई है, जिस पर अब सुनवाई होगी। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के महाधिवक्ता अनूप रत्न ने बताया कि रोस्टर को जारी करने के बाद आपत्तियों को लेकर खंडपीठ की अलग-अलग राय सामने आई है। उन्होंने कहा कि कानून की व्याख्या को स्पष्ट करना बहुत महत्वपूर्ण है। सुप्रीम कोर्ट में स्पेशल लीव पिटिशन मुख्य रूप से दो बिंदुओं को लेकर दायर की गई है। पहला, हाईकोर्ट की खंडपीठ ने प्रदेश सरकार को पंचायती चुनाव संस्थाओं का रोस्टर जारी करने के लिए केवल चार दिनों का समय दिया है, जोकि तर्कसंगत और न्याय संगत नहीं है। जबकि एक अन्य खंडपीठ ने 2021 में मनीष धरमैक मामले में रोस्टर जारी करने के बाद आपत्तियों को सुनने के लिए तीन महीनों का समय दिया है। पंचायती चुनाव को समय पर करवाने को लेकर दायर याचिका की सुनवाई क...

19 वर्ष बाद भी कटासनी स्टेडियम पूरा नहीं हुआ; 17 करोड़ रुपये खर्च, पांच सरकारें बदली, ड्रीम प्रोजेक्ट केवल फाइलों में कैद

हिमाचल प्रदेश के शिमला में स्थित कटासनी बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम की हालत बदतर है। सिस्टम फेलियर की मूक गवाही दे रहा है आठ मंजिला अधूरा ढांचा। पहाड़ों के बीच खेल प्रतिभाओं को तराशने का सपना लेकर शुरू हुआ कटासनी बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम आज खुद अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। जिस परियोजना से प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने की उम्मीद थी, वह अब सरकारी फाइलों और अधूरे ढांचों के बीच सिमटकर रह गई है। आठ मंजिला अधूरा ढांचा सिस्टम फेलियर की मूक गवाही दे रहा है। खिलाड़ियाें को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देने की जहां परिकल्पना हुई थी वहां आज जर्जर दीवारें, उखड़े सरिये की छड़ें और जगह-जगह बिखरी लाखों रुपये की निर्माण सामग्री नजर आती है। 19 साल बीत चुके हैं, लेकिन बहुउद्देशीय कटासनी स्टेडियम का सपना अब तक हकीकत नहीं बन पाया है। मंगलवार को मौके पर पहुंचने पर दिखा कि निर्माणाधीन छह मंजिला भवन का अधिकांश हिस्सा मौसम और लापरवाही की भेंट चढ़ चुका है। अधूरे निर्माण कार्य के आसपास झाड़ियां उग आई हैं। लाखों रुपये की मशीनरी जंग लगने से खराब हो गई है। यहां असामाजिक तत्वों के डेरा डाल...

100 विद्यार्थियों को 4000 से 6000 रुपये प्रति महीने की छात्रवृत्ति मिलेगी, नवंबर में परीक्षा हुई

हिमाचल प्रदेश के सौ विद्यार्थियों को प्रति महीने चार हजार से छह हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। प्रदेश भर में हर साल स्वर्ण जयंती मध्यम मेरिट परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती है। हिमाचल प्रदेश में स्वर्ण जयंती मिडल छात्रवृत्ति के लिए 100 विद्यार्थियों का चयन कर लिया गया है। एससीईआरटी सोलन ने जिलेवार छात्रवृत्ति परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इसकी जानकारी अपनी साइट पर भी अपलोड कर ली है। वहीं अब चयनित विद्यार्थियों के बैंक खाता और अन्य दस्तावेजों को जमा किया जा रहा है, जिसे जल्द निदेशालय को भेजा जाएगा। चयनित छठी कक्षा के छात्रों को प्रतिमाह 4,000, सातवीं कक्षा में 5,000 और आठवीं कक्षा के छात्रों को 6,000 प्रतिमाह छात्रवृत्ति मिलेगी। प्रदेश भर में हर वर्ष दो चरण में स्वर्ण जयंती मिडिल मेरिट परीक्षा आयोजित की जाती है। इसमें पिछले शिक्षा सत्र का परिणाम घोषित किया है। उधर, प्रिंसिपल एससीईआरटी सोलन डॉ. रीतू शर्मा सोनी ने बताया कि जिलेवार परीक्षा परिणाम साइट पर अपलोड कर लिया है। वहीं, अब बच्चों के बैंक खाता समेत अन्य दस्तावेजों को एकत्रित किया जा रहा है। जिसे निदेशालय भेजा जाएगा। औपचारि...

सात देशों की यात्रा के बाद एक चीनी नागरिक ने अब कुंडली खंगाली

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने एक चीनी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले की जासूसी और स्थानीय लापरवाही की भी जांच हो रही है। हिमाचल पुलिस, आईबी और केंद्रीय सुरक्षा निकाय आरोपी के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को खोज रहे हैं। मैक्लोडगंज में बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे चीनी नागरिक की गिरफ्तारी के बाद अब जांच का दायरा बढ़ गया है। मंगलवार को धर्मशाला न्यायालय ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उससे कड़ाई से पूछताछ शुरू कर दी है। बीते दिन ही पूछताछ में स्पष्ट हो गया था कि आरोपी चीनी पुलिस सेवा में रह चुका है। मंगलवार को पूछताछ में पता चला है कि चीनी नागरिक भारत आने से पहले मलयेशिया, इंडोनेशिया, अजरबैजान, तुर्की, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और मिस्र की यात्रा कर चुका है। कई देशों की यात्रा करने के बाद उसने भारत में प्रवेश के लिए नेपाल सीमा का सहारा लिया। एजेंसियां अब यह पता लगा रही हैं कि क्या इन देशों की यात्रा के पीछे कोई कॉमन पैटर्न है या फिर कुछ और। यानी अब यह मामला केवल अवैध प्रवास तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि अब इसमें जासूसी और स्थानीय लापरवाही के एंगल स...