100 विद्यार्थियों को 4000 से 6000 रुपये प्रति महीने की छात्रवृत्ति मिलेगी, नवंबर में परीक्षा हुई

हिमाचल प्रदेश के सौ विद्यार्थियों को प्रति महीने चार हजार से छह हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। प्रदेश भर में हर साल स्वर्ण जयंती मध्यम मेरिट परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती है।

हिमाचल प्रदेश में स्वर्ण जयंती मिडल छात्रवृत्ति के लिए 100 विद्यार्थियों का चयन कर लिया गया है। एससीईआरटी सोलन ने जिलेवार छात्रवृत्ति परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इसकी जानकारी अपनी साइट पर भी अपलोड कर ली है। वहीं अब चयनित विद्यार्थियों के बैंक खाता और अन्य दस्तावेजों को जमा किया जा रहा है, जिसे जल्द निदेशालय को भेजा जाएगा। चयनित छठी कक्षा के छात्रों को प्रतिमाह 4,000, सातवीं कक्षा में 5,000 और आठवीं कक्षा के छात्रों को 6,000 प्रतिमाह छात्रवृत्ति मिलेगी। प्रदेश भर में हर वर्ष दो चरण में स्वर्ण जयंती मिडिल मेरिट परीक्षा आयोजित की जाती है। इसमें पिछले शिक्षा सत्र का परिणाम घोषित किया है।

उधर, प्रिंसिपल एससीईआरटी सोलन डॉ. रीतू शर्मा सोनी ने बताया कि जिलेवार परीक्षा परिणाम साइट पर अपलोड कर लिया है। वहीं, अब बच्चों के बैंक खाता समेत अन्य दस्तावेजों को एकत्रित किया जा रहा है। जिसे निदेशालय भेजा जाएगा। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद नए सत्र से छात्रवृत्ति मिलने लगेगी।

इस सत्र के लिए पांच अप्रैल को प्रथम चरण की स्वर्ण जयंती मिडिल मेरिट परीक्षा 324 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में प्रवेश लेने के लिए कक्षा पांचवीं के विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह रहा जिलावार परिणाम

बिलासपुर - 05

चंबा - 12

हमीरपुर - 05

कांगड़ा - 14

किन्नौर - 01

कुल्लू - 08

लाहौल स्पीति -  01

मंडी - 14

शिमला -  11

सिरमौर - 11

सोलन - 11

ऊना - 07

Comments

Popular posts from this blog

Appeal for Financial Support by Rohit Rana, Alumnus of J.V.S. Public Senior Secondary School, Baijnath ( HP )

धर्मशाला छात्रा मौ-त मामला : - राजकीय प्राध्यापक संघ ने तुरंत बैठक बुलाई, एसपी कांगड़ा से भी मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश : - आईआईटी मंडी की खोज: कांगड़ा में पर्याप्त पानी, मंडी में संतुलन और कुल्लू में संकट