ऊना कॉलेज के छात्र और क्लर्क पर उत्तरपुस्तिका में गड़बड़ी के केस में एफआईआर दर्ज
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की शिकायत पर ऊना कॉलेज के छात्र मयंक खन्ना और उसके साथी के खिलाफ थाना सदर ऊना में एफआईआर दर्ज की गई है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) प्रशासन ने एक राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में एक विद्यार्थी की एमए इंग्लिश की दो उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में अनियमितता पाए जाने के बाद कार्रवाई की है। विश्वविद्यालय की शिकायत पर विद्यार्थी मयंक खन्ना और उसके साथी के खिलाफ थाना सदर ऊना में एफआईआर दर्ज की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन की प्रारंभिक और विस्तृत जांच में छात्र के साथ कॉलेज के एक क्लर्क की संलिप्तता भी पाई गई है। यह मामला जून माह में आयोजित परीक्षाओं से जुड़ा है, जिनका मूल्यांकन कार्य अगस्त में शुरू हुआ था। अनियमितता का पता ऑन-स्क्रीन मूल्यांकन तकनीक के चलते परीक्षा शाखा द्वारा लगाया गया। मामले के उजागर होने पर एचपीयू ने डीन सीडीसी की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी गठित की। गहन पड़ताल के बाद कमेटी ने मूल्यांकन में गड़बड़ी की पुष्टि की। जांच के निष्कर्षों के आधार पर अब विश्वविद्यालय ने छात्र और क्लर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। आरोपी छात्र का पूरा पेपर रद...