जेपी नड्डा ने 16 से 18 दिसंबर के बीच भाजपा के नए कार्यालय का शिलान्यास करने की अनुमति मांगी

16 से 18 दिसंबर के बीच शिमला के जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे पर भाजपा के नवनिर्मित प्रदेश मुख्यालय का शिलान्यास समारोह हो सकता है।

भाजपा हिमाचल प्रदेश में अपने नवीनतम और आधुनिक प्रदेश मुख्यालय के उद्घाटन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी हुई है। शिलान्यास समारोह 16 से 18 दिसंबर के बीच हो सकता है। प्रदेश भाजपा ने इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से समय मांगा है। नड्डा के शिलान्यास कार्यक्रम के अलावा शिमला में एक बड़ी जनसभा की भी योजना बनाई जा रही है।

नए भाजपा कार्यालय के लिए लगभग 14 बीघा जमीन शिमला के जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे के पास चुनी गई है। शहरी भीड़भाड़ से दूर यह स्थान बेहतर पार्किंग, सड़क कनेक्टिविटी और विस्तार के लिए उपयुक्त है। भूमि के चयन के बाद, विस्तृत परियोजना रिपोर्ट और डिजाइन को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

प्रदेश भाजपा के नए मुख्यालय का निर्माण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित भव्य भाजपा मुख्यालय की तर्ज पर किया जाएगा। पार्टी चाहती है कि हिमाचल में भी ऐसा आधुनिक, तकनीकी सुविधाओं से सुसज्जित और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया भवन स्थापित हो, जो संगठनात्मक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बने। प्रस्तावित भवन चार मंजिलों का होगा, जिसमें आधुनिक सुविधाओं से लैस बड़े सभागार, मीडिया सेंटर, डिजिटल मीटिंग रूम, रिसर्च सेल, आईटी वॉर रूम और अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र शामिल होंगे। यह इमारत न केवल विधानसभा चुनावों की तैयारियों में बल्कि लंबे समय तक संगठन की रीढ़ की तरह काम करेगी। जेपी नड्डा के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना को देखते हुए भाजपा इसे शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देख रही है।

कांग्रेस सरकार के तीन साल के जश्न पर पलटवार की है योजना

नए भवन का शिलान्यास करने के बहाने भाजपा ने कांग्रेस सरकार के तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर शक्ति प्रदर्शन करने की योजना तैयार की है। इसके चलते ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बुलाया जा रहा है। आगामी दिनों में नगर निकायों के चुनाव भी होने हैं, ऐसे में इस कार्यक्रम के जरिये भाजपा प्रदेश में राजनीतिक माहौल गरमाना चाहती है।


Comments

Popular posts from this blog

Appeal for Financial Support by Rohit Rana, Alumnus of J.V.S. Public Senior Secondary School, Baijnath ( HP )

धर्मशाला छात्रा मौ-त मामला : - राजकीय प्राध्यापक संघ ने तुरंत बैठक बुलाई, एसपी कांगड़ा से भी मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश : - आईआईटी मंडी की खोज: कांगड़ा में पर्याप्त पानी, मंडी में संतुलन और कुल्लू में संकट