पेंशनरों ने आक्रोश रैली निकालने के बाद जोरावर में चक्का जाम, पैरा-मल्टी टास्क वर्कर भी गरजे

शीत सत्र के तीसरे दिन, शुक्रवार को पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली।

पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने शुक्रवार को हिमाचल विधानसभा शीत सत्र के तीसरे दिन प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ व्यापक नारेबाजी की। प्रदर्शन को देखते हुए माैके पर भारी पुलिस बल लगाया गया है।

जोरावर स्टेडियम में गरजे जल शक्ति विभाग के पैरा और मल्टी टास्क वर्कर, जमकर की नारेबाजी

जल शक्ति विभाग में कार्यरत पैरा और मल्टी टास्क वर्करों ने आश्वासन के बावजूद उनके लिए कोई भी नीति नहीं बनाने पर शुक्रवार को शीतकालीन सत्र के दौरान सरकार के खिलाफ जोरावर स्टेडियम में प्रदर्शन किया। इस दाैरान वर्करों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वर्करों का कहना है कि महंगाई के दौर में 5-6 हजार में गुजारा करना मुश्किल हो गया है। सरकार को 68 बार मांग पत्र सौंपने के बाद भी उनकी मांगों पर कोई गौर नहीं किया जा रहा है। पैरा वर्करों और मल्टी टास्क वर्करों ने मल्टी टास्क वर्कर संघर्ष मोर्चा के बैनर तले हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में वर्कर पहुंचे। संघर्ष मोर्चा के मुख्य सलाहकार सुरेश चौहान कहा कि आज उन्हें मात्र 150 रुपये दिहाड़ी मिल रही है, जिससे न तो अपना खर्चा निकल पा रहा है और न ही परिवार और बच्चों की सही से परवरिश हो पा रही है। संघर्ष मोर्चा के उपाध्यक्ष ईशान भारद्वाज ने कहा कि यदि प्रदेश की सुक्खू सरकार उनके लिए कोई नीति नहीं बना सकती है तो सरकार लिखकर दे, ताकि वे कहीं और नौकरी की तलाश कर सकें। 






Comments

Popular posts from this blog

धर्मशाला छात्रा मौ-त मामला : - राजकीय प्राध्यापक संघ ने तुरंत बैठक बुलाई, एसपी कांगड़ा से भी मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश : - नए साल में बदलाव: जनवरी से हिमाचल प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में प्रीपेड बिजली मीटर लागू होंगे

हिमाचल प्रदेश में नए वर्ष पर उत्सव: नालागढ़ में एक बड़ा ब्लास्ट पुलिस थाने के पास हुआ