बच्ची भट्टाकुफर चाैक पर अचानक गिरी, सड़क पर बने विशाल गड्ढे में गिरी

स्कूल की एक बच्ची शिमला के भट्टाकुफर चाैक पर बीच सड़क पर अचानक बने बड़े गड्ढे में गिर गई।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बीच सड़क पर भट्टाकुफर चाैक पर अचानक बने बड़े गड्ढे में स्कूल की एक बच्ची गिर गई। लंबे समय तक चले बचाव अभियान के बाद बच्ची को सुरक्षित निकाल लिया गया। शनिवार सुबह की घटना बताई जाती है। एचआरटीसी की बस, जो बच्चों को ऑकलैंड स्कूल ले जा रही थी, भट्टाकुफर चाैक पर मुड़ रही थी।

ठीक उसी समय, बीच सड़क पर एक बड़ा गड्ढा बन गया और बस का एक टायर इसमें गिर गया। जब बस का दरवाजा खुला, एक बच्ची सीधे गड्ढे में गिर गई। बच्ची को रस्सियों से बाहर निकाला गया। NHAI की कार्यप्रणाली पर भी स्थानीय लोगों और पार्षदों ने सवाल उठाए हैं। गड्ढा लगभग 15 फीट गहरा है।

स्थानीय पार्षद नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि एनएचएआई ढली के लिए फोरलेन व टनल का निर्माण कर रहा है। लेकिन एनएचएआई व फोरलेन कंपनी की मिलीभगत से यहां बहुत ज्यादा नुकसान हो रहा है। कहा कि भट्टाकुफर में मुख्य सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया है। आसपास मकानों में दरारें आई हैं। जिस मकान की नींव ही हिल गई है, उसे क्या मुआवजा दिया जाएगा। कहा कि जमीन धंसने से क्षेत्र में खतरा बढ़ गया है।

Comments

Popular posts from this blog

Appeal for Financial Support by Rohit Rana, Alumnus of J.V.S. Public Senior Secondary School, Baijnath ( HP )

धर्मशाला छात्रा मौ-त मामला : - राजकीय प्राध्यापक संघ ने तुरंत बैठक बुलाई, एसपी कांगड़ा से भी मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश : - आईआईटी मंडी की खोज: कांगड़ा में पर्याप्त पानी, मंडी में संतुलन और कुल्लू में संकट