Posts

Showing posts from January 28, 2026

'हीरोपंती' निकल गई, रील बनाने के चक्कर में जानलेवा स्टंट, 18,500 रुपये का चालान

हिमाचल प्रदेश में जिला मंडी में एक कार चालक को जानलेवा स्टंट करना भारी पड़ा। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 18,500 रुपये का चालान काटा है। सोशल मीडिया पर कुछ सेकेंड की लोकप्रियता हासिल करने के लिए किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर सुंदरनगर के हराबाग में एक युवक ने अपनी ही नहीं, बल्कि सड़क पर चल रहे दर्जनों लोगों की जान दांव पर लगा दी। हराबाग क्षेत्र में ऑल्टो कार चालक द्वारा किए गए खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और वाहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 18,500 रुपये का चालान काटा। ट्रैफिक के बीच सार्वजनिक सड़क पर किए गए इस स्टंट में यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी की गई। वायरल वीडियो में चालक को तेज रफ्तार और स्टंट करते हुए दिख रहा है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी अज्ञात व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया और तत्काल जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत वाहन का 18,500 रुपये का चालान किया गया। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि वायर...

यूजीसी नियमावली में संशोधन का विरोध करते हुए भाजपा कार्यालय का घेराव

राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी, देवभूमि क्षत्रिय संगठन-सवर्ण मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने यूजीसी नियमावली में बदलाव का विरोध करते हुए गले में रस्सी डालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से उच्च शिक्षण संस्थानों में लागू किए गए नए नियमों के विरोध में बुधवार को शिमला में राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गले में फंदे और हथकड़ी पहनकर अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर की अगुवाई में चक्कर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय का घेराव किया। इस दाैरान राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी, देवभूमि क्षत्रिय संगठन-सवर्ण मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने संशोधन का विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। केंद्र सरकार से इन नियमों को वापस लेने की मांग करते हुए पार्टी ने एसडीएम शिमला के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा। मांगें नहीं मानने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि यूजीसी के नए विनियम उच्च शिक्षा में समान अवसर देने के बजाय समाज को और अधिक विभाजित करने की दिशा में ले जा रहे हैं। समता के नाम पर लागू किए गए ये नियम योग्यता, अनुभव और शैक्षणिक स्वत...

धर्मशाला बस स्टेशन जल्द शुरू होगा: अग्निहोत्री

धर्मशाला में गणतंत्र दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि अगर बस अड्डा धर्मशाला का निर्माण कार्य जल्द शुरू नहीं किया गया तो संबंधित कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, परिवहन निगम ने कंपनी को नोटिस भेजा है। लेकिन कंपनी को बस अड्डा की जमीन दी गई है, काम नहीं शुरू हुआ है। इस पर बहस चल रही है। धर्मशाला बस अड्डा से इतनी कमाई हो रही है कि बस अड्डा का निर्माण शुरू नहीं किया जा रहा है। बस अड्डा बनाना चाहने वाली कंपनी या ठेकेदार को शुरू करना होगा, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मृ-त्यु के बाद भी शवों के पास बैठा रहा कुत्ता, बर्फ में दो दिन जिंदा रहने के लिए संघर्ष करता रहा

दोनों दिनों तक अपने कुत्ते के साथ जीवन की लड़ाई लड़ते रहे। दोनों युवा इसके बाद भारी बर्फबारी और खराब मौसम के कारण म-र गए। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र भरमौर की भरमाणी धार में ट्रैकिंग के दौरान लापता हुए दो ममेरे भाइयों के शव आखिरकार सोमवार को बरामद कर लिए गए। हालांकि, इस दौरान यह बात सामने आई की दोनों दो दिन अपने कुत्ते के साथ जिंदगी से जंग लड़ते रहे। इसके बाद भारी बर्फबारी और खराब मौसम के कारण दोनों युवाओं की मौत हो गई। मृतकों की पहचान पीयुष (13) पुत्र विक्रमजीत निवासी घरेड़ और विकसित राणा (18) पुत्र दिवंगत संजय कुमार निवासी मलकोटा भरमौर के रूप में हुई है। हालांकि, कुत्ते ने वफादारी निभाई और चार दिन तक शवों के पास बैठा रहा। जानकारी के अनुसार दोनों युवक 22 जनवरी को ट्रैकिंग करने और वीडियो बनाने के उद्देश्य से भरमाणी धार की ओर ट्रैकिंग पर निकले थे। रात के समय अचानक आए बर्फीले तूफान में उनका टेंट क्षतिग्रस्त हो गया। 23 जनवरी की सुबह बर्फीले तूफान ने ने उन्हें पूरी तरह घेर लिया। युवक को फोन कर मदद की गुहार लगाई  हालात बिगड़ते देख दोनों ने गांव के एक युवक को फोन कर मदद की गुहार लगा...

बिलासपुर वाहन पंजीकरण फर्जीवाड़ा : - शराब के सहारे किया गया काम, मुख्य आरोपी गौरव अभी भी फरार है

आरएलए  बिलासपुर वाहन पंजीकरण घोटाले की जांच में पता चला कि शराब ने फर्जी वाहन पंजीकरण का काम चलाया था। साथ ही, आरोपी का फरार होना घोटाले में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका का संकेत है। आरएलए बिलासपुर के बहुचर्चित वाहन पंजीकरण घोटाले की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार फर्जी वाहन पंजीकरण का काम शराब के सहारे करवाया जाता था, जबकि पूरा खेल पीछे बैठकर फरार सीनियर असिस्टेंट गौरव संचालित कर रहा था। पुलिस की सक्रियता बढ़ते ही आरोपी फरार हो गया और अब दिल्ली में अग्रिम जमानत लेने की कोशिश कर रहा है। दिल्ली न्यायालय में एक बार जमानत की अर्जी लगाकर गौरव उसे वापस ले चुका है, वहीं दूसरी बाद अर्जी लगाई है। आरोपी का फरार होना इस बात का संकेत है कि घोटाले में उसकी भूमिका अहम रही है। अब जांच एजेंसियां उसकी गिरफ्तारी को पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की अहम कड़ी मान रही हैं। जानकारी के मुताबिक पहले से गिरफ्तार वरिष्ठ सहायक सुभाष को न तो पैसों के लेनदेन की जानकारी थी और न ही पूरे नेटवर्क का अंदाजा। उससे जो भी काम कराया जाता था, उसके बदले उसे शराब की एक बोतल उपलब्ध कराई जाती थी। इसी कारण...