Posts

Showing posts from February 20, 2024

ब्रिटेन ने स्कूलों में मोबाइल फोन पर बैन लगाया

Image
ब्रिटेन ने स्कूल में मोबाइल पर लगाया बैन, ऋषि सुनक ने कहा- यह सबसे बड़ी समस्या है ऋषि सुनक ने बहुत ही क्रिएटिव वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बार-बार उनका फोन बज रहा है। ऋषि सुनक ने वीडियो के जरिए यह दिखाने की कोशिश की है कि मोबाइल के कारण क्लासरूम में किस तरह से परेशानी हो रही है।  मोबाइल फोन की लत और इससे होने वाली परेशानी से तंग आकर ब्रिटेन ने स्कूलों में इस पर बैन लगा दिया है। ब्रिटेन के इस फैसले के बाद कई देशों में इस पर चर्चा होने लगी है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए इसकी घोषणा की है।

विद्यार्थियों को धर्मशाला मैच का टिकट आधा मूल्य पर मिलेगा

Image
   विद्यार्थियों को आधे दाम पर मिलेगा धर्मशाला मैच का टिकट भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले टेस्ट मैच में स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों को आधे दाम पर टिकट मिलेंगे। मैच का अधिक से अधिक विद्यार्थी आनंद उठा सकें। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले टेस्ट मैच में स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों को आधे दाम पर टिकट मिलेंगे।  मैच का अधिक से अधिक विद्यार्थी आनंद उठा सकें, इसलिए उन्हें 1,000 रुपये के टिकट पर 50 फीसदी की छूट दी जाएगी। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से यह विशेष छूट केवल सस्ते टिकट पर दी जाएगी। छूट मिलने के बाद विद्यार्थियों को 1,000 रुपये वाले टिकट के 500 रुपये ही देने होंगे। धर्मशाला स्टेडियम के कुल 14 स्टैंड है और इसमें सबसे कम दाम वाले स्टैंड में विद्यार्थियों को यह सुविधा दी जाएगी।  इसके लिए 3 मार्च के बाद ऑफलाइन टिकट काउंटर भी लगाया जाएगा। आधे दाम पर टिकट लेने के लिए काउंटर पर अपना स्कूल और कॉलेज का आईडी कार्ड दिखाना होगा। धर्मशाला में होने वाले भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच के टिकट ऑनलाइन भी उपलब्ध हैं। 120...

राज्य चयन आयोग की नई वेबसाइट की टेस्टिंग शुरू

Image
                                राज्य चयन आयोग की वेबसाइट की टेस्टिंग शुरू, इस हफ्ते होगी लाइव काँगड़ा, हिमाचल  राज्य चयन आयोग की नई वेबसाइट की टेस्टिंग सोमवार से शुरू हो गई है। पिछले कुछ दिनों से इस वेबसाइट का सिक्योरिटी ऑडिट जारी था। अब इस वेबसाइट की टेस्टिंग भी शुरू कर दी गई है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की नई वेबसाइट की टेस्टिंग सोमवार से शुरू हो गई है। पिछले कुछ दिनों से इस वेबसाइट का सिक्योरिटी ऑडिट जारी था।  अब इस वेबसाइट की टेस्टिंग भी शुरू कर दी गई है। इस टेस्टिंग के बाद शुक्रवार तक बेवसाइट को अभ्यर्थियों के लिए लाइव किए जाने की योजना है। फिलहाल आयोग की वेबसाइट में एसएमएस गेटवे का कार्य किया जा रहा है। आयोग के माध्यम से ऑनलाइन मोड में पहली भर्ती परीक्षा ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट (ओटीए) से जुड़ी जानकारी भी इस वेबसाइट पर दी जाएगी।  ऐसे में अभ्यर्थी इस वेबसाइट के लाइव होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ओटीए के आवेदन की छंटनी प्रक्रिया भी लगभग पूरी कर ली गई है। वेबसाइट प...