Posts

Showing posts from December 9, 2025

हिमाचल प्रदेश : - भाजपा विधायक आशीष पर एफआईआर, 36 लाख रुपये से अधिक की रॉयल्टी चोरी

हमीरपुर से भाजपा विधायक आशीष शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। स्टोन क्रशर पर अवैध खनन सहित रॉयल्टी चोरी का मामला है। पुलिस ने महादेवी स्टोन क्रशर पर अवैध खनन समेत रॉयल्टी चोरी के मामले में हमीरपुर से भाजपा विधायक आशीष शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक 9 सितंबर को गोपनीय सूचना के आधार पर विधायक के क्रशर की जांच की गई, इसमें गंभीर लापरवाही समेत रॉयल्टी चोरी का मामला सामने आया। इसके आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार की शिकायत पर यह एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें अवैध खनन और रॉयल्टी चोरी से 36 लाख से अधिक के राजस्व नुकसान का दावा किया गया है। पुलिस के मुताबिक जांच में लीज डीड, रॉयल्टी रसीदें, बिजली खपत रिकॉर्ड समेत डब्ल्यू एवं एक्स फॉर्म रजिस्टर के परीक्षण में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं हैं। फर्म ने डब्ल्यू फॉर्म का दुरुपयोग करते हुए इसे आंतरिक परिवहन के बजाय बाहरी बिक्री के लिए इस्तेमाल किया, जिससे 28,180 मीट्रिक खनिज की अवैध निकासी और परिवहन हुआ। वहीं, अगस्त से दिसंबर 2022 के दौरान बिना रॉयल्टी भुगतान के 17,572 मीट्रिक खनिज का उत्पादन किया गया। कुल 45,752 मीट...

हिमाचल प्रदेश : - राजभवन से जुड़े सरकारी दस्तावेजों और नामपट्टों का नाम बदलने का प्रक्रिया शुरू हो गया है।

हिमाचल प्रदेश का राजभवन अब लोकभवन कहलाएगा। अधिसूचना के अनुसार, राजभवन नाम अब सभी आधिकारिक पत्राचार, दस्तावेज, भवन संकेतक, वेबसाइट और अन्य रिकॉर्ड में प्रयोग किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश में राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद राजभवन का नाम औपचारिक रूप से बदलकर लोकभवन कर दिया गया है। इस संबंध में मंगलवार को अधिसूचना जारी की गई। अधिसूचना के अनुसार अब सभी आधिकारिक पत्राचार, दस्तावेज, भवन संकेतक, वेबसाइट और अन्य रिकॉर्ड में राजभवन की जगह लोकभवन नाम का प्रयोग किया जाएगा। राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल की मंजूरी के बाद परिवर्तन की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग संबंधित रिकॉर्ड अपडेट कर रहे हैं, जबकि भवन के नामपट्ट और अन्य प्रतीकों में भी बदलाव किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने बीते दिनों सभी राज्यों में राजभवन नाम बदलकर लोकभवन करने का फैसला किया था। इसी कड़ी में हिमाचल में नाम बदलने की अधिसूचना जारी हुई है। 

हिमाचल प्रदेश : - पुलिस की वर्दी पहनकर रील बनाई जाएगी, वेतनवृद्धि रुक जाएगी और डिमोशन भी होगा; SOP जारी

हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने कर्मचारियों के सोशल मीडिया उपयोग के लिए तत्काल प्रभाव से एक मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी की है। हिमाचल प्रदेश में पुलिस की वर्दी पहन कर रील बनाने वालों के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई होगी। ऐसा करने वाले कर्मचारियों को सीधे निलंबित किया जाएगा और विभागीय जांच भी होगी। प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने कर्मचारियों के सोशल मीडिया उपयोग के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। निर्देशों का उल्लंघन करने पर अधिकारियों और कर्मचारियों की वेतनवृद्धि रोकी जाएगी, साथ ही डिमोशन भी होगी। गंभीर मामलों में सेवा से हटाने तक की कार्रवाई का प्रावधान किया गया है। यदि किसी कृत्य में आपराधिक तत्व पाया जाता है तो आपराधिक मामला भी चलाया जाएगा। एसओपी के अनुसार पुलिस वर्दी में सोशल मीडिया रील, निजी प्रचार, धार्मिक, राजनीतिक या व्यक्तिगत प्रकृति की कोई वीडियो, फोटो, या पोस्ट अपलोड करना पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। निजी सोशल मीडिया खातों पर भी पुलिस से संबंधित सूचनाएं, जांच की स्थिति, अपराध से जुड़े तथ्य, पीड़ित, आरोपी की पहचान या ड्यूटी स्...

हिमाचल प्रदेश : - 12 दिसंबर को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शिमला आएंगे; 13 दिसंबर को पीटरहॉफ में अभिनंदन समारोह होगा

डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 12 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंचेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 13 दिसंबर को शिमला में पार्टी के नए मुख्यालय भवन का शिलान्यास करेंगे। इस मौके को शक्ति प्रदर्शन में बदलने के लिए पार्टी ने प्रदेश के 7 जिलों के 21 विधानसभा क्षेत्रों से हजारों कार्यकर्ताओं को शिमला बुलाया है। रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेश भाजपा ने जिला वार माइक्रो मैनेजमेंट तैयार किया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, नड्डा 13 दिसंबर को जुब्बड़हट्टी रोड पर बढ़ैहरी के पास बनने वाले चार मंजिला अत्याधुनिक भाजपा मुख्यालय का शिलान्यास करेंगे। इस भवन को प्रदेश भाजपा के भविष्य के कमांड सेंटर के रूप में विकसित करने की योजना है। इसमें डिजिटल मॉनीटरिंग रूम, मीडिया सेंटर और कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के लिए आधुनिक सुविधा होगी। शिलान्यास के बाद नड्डा दोपहर 1 बजे राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। यह जनसभा न केवल संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, बल्कि इसे कांग्रेस सरकार पर राजनीतिक प्रहार...

जयराम ठाकुर बोले : - CM को जनता का दर्द सुनने का समय नहीं है; करोड़ों लोगों को एक दिन का जश्न मनाने के लिए फूंके जा रहे हैं

जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष, ने कहा कि मंडी पड्डल मैदान रैली स्थल से 20 किलोमीटर दूर पंडोह के कुकलाह जाकर आप जनता की वास्तविक स्थिति जानेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों से आग्रह किया है कि जनता का दर्द आंखों से देखना है तो मंडी पड्डल मैदान रैली स्थल से मात्र 20 किलोमीटर दूर पंडोह के कुकलाह जाकर आएं और आपको जमीनी हकीकत मालूम चल जाएगी कि आखिर जनता किस हालात में है। आपदा के पांच महीने बाद भी यहां एक वैली ब्रिज तक सरकार बना नहीं पाई जिसके चलते मध्य सराज की 15 पंचायतों के लोगों को आज भी पीठ पर सामान लादकर अपने दुर्गम गांवों तक पहुंचना पड़ रहा है। यहां 29 जून की रात बाखली खड्ड में बाढ़ आने के बाद कुकलाह का बगलामुखी मंदिर और कलहनी-कशौड सड़क मार्ग पुल बह जाने के बाद पूरी तरह आवागमन के लिए बंद है। उन्होंने सराज विधानसभा के कुकलाह में आपदा प्रभावित परिवारों के बीच उनकी मांगों को सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के अंदर संपर्क मार्ग बहाल किया जाए और नदी को पार करने के लिए अस्थाई पुलिया बनाकर दी जाए, ताक...

हिमाचल प्रदेश : - सरकार ने घोषणा की कि आईएफएस अधिकारी संजय सूद बने हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स।

विशेष चयन समिति की सिफारिशों पर आईएफएस अधिकारी संजय सूद को प्रधान मुख्य वन अरण्यपाल (वन बल प्रमुख) (हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स) नियुक्त किया है। विशेष चयन समिति की सिफारिशों पर आईएफएस अधिकारी संजय सूद को प्रधान मुख्य वन अरण्यपाल (हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स) नियुक्त किया है। वन बल प्रमुख पद पर संजय सूद को शीर्ष स्केल (पे मैट्रिक्स में लेवल 17) यानी 2,25,000 रुपये मिलेंगे। इस संबंध में मुख्य सचिव संजय गुप्ता की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। इसके साथ ही संजय सूद वन निगम के प्रबंध निदेशकऔर जायका के मुख्य परियोजना निदेशक के पदों का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।

हिमाचल प्रदेश : - HRTC चालक-परिचालक को अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई क्योंकि वे आठ दिन बाद भी वेतन नहीं मिला

एचआरटीसी चालक-परिचालक संघ के सदस्यों ने मंगलवार को फिर से निगम मुख्यालय के बाहर प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ रोष जताया। आठ दिन बाद भी वेतन नहीं मिलने पर एचआरटीसी के चालक-परिचालक भड़क गए हैं। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन एचआरटीसी चालक-परिचालक संघ के पदाधिकारियों ने पुराना बस अड्डा स्थित निगम मुख्यालय के बाहर प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ रोष जताया। चालक यूनियन के अध्यक्ष मानसिंह ठाकुर ने कहा कि एचआरटीसी को बंद करना है तो बंद करो, प्राइवेट को देना है तो प्राइवेट को दे दो, बस हमें हमारा हक का पैसा दे दो। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम की कार्यशालाओं में न कलपुर्जे हैं न मैकेनिक, खराब बसें रूटों पर चलाने के लिए प्रबंधन की ओर से दबाव बनाया जा रहा है। खड़ी करेंगे बसें: संघ अगर चालक-परिचालक इन्कार कर दें तो चार्जशीट करने की धमकी दी जाती है। रूट पर बसें खराब होने पर पब्लिक चालक-परिचालकों को पीट रही है। मानसिंह ठाकुर ने कहा कि निगम प्रबंधन और सरकार के खिलाफ चालक-परिचालकों का रोष अब चरम पर है। तुरंत वेतन और लंबित वित्तीय लाभ जारी न किए गए तो कर्मचारी कोई भी कड़ा फैसला लेने से गुरेज ...

हिमाचल प्रदेश : - पीटीए शिक्षक की दोबारा नियुक्ति की याचिका को ईकोर्ट ने खारिज कर दी

याचिकाकर्ता पीटीए शिक्षिका की सेवाओं को पुनर्गठित करने की मांग को लेकर दायर याचिका को हाईकोर्ट ने विलंब और निष्क्रियता के आधार पर खारिज कर दिया है। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता पीटीए शिक्षिका की सेवाओं को पुनः शामिल करने की मांग को लेकर दायर याचिका को विलंब और निष्क्रियता के आधार पर खारिज कर दिया है। याचिकाकर्ता ने प्रवक्ता (संस्कृत) के पद पर पीटीए के तहत अपनी सेवाओं को बहाल करने की मांग की थी। न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ की एकल पीठ ने यह फैसला दिया है। याचिकाकर्ता कुसुम कुमारी ने 22 मई 2014 की अधिसूचना और अश्वनी कुमार शर्मा बनाम हिमाचल प्रदेश राज्य के मामले में दिए गए फैसले के संदर्भ में पीटीए के तहत प्रवक्ता के रूप में अपनी सेवाओं की पुनः नियुक्ति की मांग की थी। याचिकाकर्ता का दावा था कि उन्हें 27 फरवरी 2007 को पीटीए आधार पर नियुक्त किया गया था। फैसले के संदर्भ में पीटीए के तहत उनकी सेवाएं 30 सितंबर 2008 को समाप्त कर दी गईं। याचिकाकर्ता ने तर्क दिया कि इसी तरह की स्थिति वाले कई पीटीए शिक्षकों को 22 मई 2014 की अधिसूचना के बाद फिर से नियुक्त किया गया था। न्यायालय ने पाया कि ...

हिमाचल प्रदेश : - युवाओं को वायुसेना में भर्ती के नाम पर फर्जी इंटरव्यू कॉल लेटर थमा दिए गए, जांच में खुलासा

स्टेट सीआईडी की प्रारंभिक जांच में पता चला कि तीनों युवा लोगों को दिल्ली में वायुसेना के मुख्यालय से बाहर ले जाया गया था। वायुसेना में भर्ती के नाम पर झांसे में आए युवाओं को फर्जी इंटरव्यू कॉल लेटर भी थमाए गए थे। स्टेट सीआईडी की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी लाखों रुपये ऐंठने के बाद तीनों युवकों को दिल्ली में वायुसेना के मुख्यालय के बाहर लेकर गया था। वहां युवाओं को मुख्यालय के बाहर पार्क में बैठाकर फार्म भरवाए गए थे। इसके बाद उन्हें यह कहकर भेज दिया गया कि उनका काम हो जाएगा। ठगी के शिकार युवाओं के परिजनों ने उक्त फर्जी इंटरव्यू कॉल लेटर भी सीआईडी को सौंपे हैं। अभी तक की जांच में पता चला है कि आरोपी ने बैंक खाते और लाखों रुपये की रकम शिकायतकर्ताओं से ली थी। जब भी आरोपी भर्ती की तिथि उन्हें बताता था, उसके आने पर उन्हें झांसा दिया जाता था कि भर्ती रद्द हो गई है। जब इसी तरह से कई बार शिकायतकर्ताओं को आरोपी लाखों रुपये लेने के बाद भी भर्ती होने के नाम पर टालमटोल और झूठे आश्वासन देता रहा तो उन्हें धोखाधड़ी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने पैसे वापस मांगना शुरू किए। पंकज ने 80,000 रुप...

हिमाचल प्रदेश ( आस्था ) : - हजारों श्रद्धालु उत्तराखंड से सिरमौर के लिए निकले चालदा महासू महाराज

दसऊ में आयोजित कार्यक्रम में उद्योग मंत्री ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से इंतजार कर रहे पश्मी शिलाई क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक समय शुरू हो गया है। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पश्मी में प्रवास के लिए चालदा महासू महाराज दसऊ (उत्तराखंड) मंदिर से सोमवार दोपहर बाद बाहर निकले। इसके चलते जहां सिरमौर में ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी है, वहीं जौनसार के दसक गांव और आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों लोगों के चेहरे पर मायूसी दिखी। कई भक्तों की आंखों से आंसू बह रहे थे। दरअसल, मई 2023 से चालदा महासू महाराज दसऊ मंदिर में विराजमान थे। इससे पूर्व जौनसार के समाल्टा, कोटी-कनासर में भी प्रवास पर रहे थे। हिमाचल सरकार के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और ग्रामीण भी पश्मी से दसऊ पहुंचे। उन्होंने दसऊ मंदिर में पूजा-अर्चना की। उद्योग मंत्री दसऊ में आयोजन में शिरकत करते ने कहा कि पश्मी शिलाई क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक पल का आगाज शुरू हो गया है, जिसका पिछले पांच वर्ष से इंतजार था।  देवता के दर्शन करने उमड़ा आस्था का सैलाब दसऊ में चालदा महाराज के दर्शन के लिए पिछले कई दिनों से ग्रामीणों की भीड़ देखी जा रही थी। ...

हिमाचल प्रदेश : - स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हर्बल हुक्का के नाम पर बेचा रहा था फ्लेवरयुक्त तंबाकू

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर कोटी क्षेत्र के एक प्रसिद्ध रेस्तरां से खुली तंबाकू और शीशा बरामद की गई। विभाग की प्रदेश स्तरीय फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने रेस्तरां में कोटपा एक्ट के अनुसार औचक निरीक्षण किया। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर कोटी क्षेत्र के नामी रेस्तरां में स्वास्थ्य विभाग ने हुक्का के नाम पर नशीला तंबाकू शीशा बेचने पर बड़ी कार्रवाई की है। यहां पर फ्लेवर तंबाकू के कई डिब्बे बरामद किए गए। रेस्तरां से अधिक मात्रा में शीशा तंबाकू समेत खुली सिगरेट बरामद की गई। सोशल मीडिया पर इसकी कुछ वीडियो वॉयरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। विभाग की प्रदेश स्तरीय फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने औचक निरीक्षण किया और रेस्तरां में कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की। विभाग की ओर से मामला कोर्ट में भेजा जाएगा। अदालत के आदेशों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि यह धंधा काफी समय से चल रहा था। जैसे ही टीम का अन्य होटल और रेस्तरां संचालकों को पता चला तो उन्होंने शटर गिरा दिए। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात अचानक प्रदेश स्तरीय फ्लाइंग स्क्वायड टीम कोटी पहुंची और रेस्तरां में दबिश दी। उन...

हिमाचल प्रदेश : - जल्द ही कालका से शिमला चलने वाला ट्रेन सेट, चेन्नई की कंपनी दो साल तक देखभाल करेगी

तीन बोगी वाला डीजल हाइड्रोलिक मल्टीपल यूनिट (डीएचएचयू) जल्द ही विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर दौड़ेगा। दो साल में कंपनी भी तकनीकी कर्मचारियों को ट्रेन सेट में तैनात करेगी। ट्रेनसेट की हर बोगी में नियंत्रण पैनल हैं। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर अब ट्रेन सेट सफर का रोमांच और बढ़ा देगा। इस ट्रैक पर जल्द तीन बोगी वाला डीजल हाइड्रोलिक मल्टीपल यूनिट (डीएचएचयू) दौड़ेगा। इसमें इंजन की सुरक्षा को और सुदृढ़ किया गया है। आगामी दिनों में अगर रेलवे बोर्ड ट्रेन सेट को यात्रियों की सुविधा के लिए उतारता है और इस दौरान कोई दिक्कत आती है तो इसे ठीक करने की सिरदर्दी रेलवे बोर्ड की नहीं होगी। दो साल तक देखभाल का जिम्मा रेलवे बोर्ड की ओर से चेन्नई की कंपनी को दिया गया है। दो साल में कंपनी की ओर से तकनीकी कर्मचारी भी ट्रेन सेट में तैनात किया जाएगा। इसके लिए रेलवे बोर्ड और कंपनी के बीच में करार हो गया है। यह करार कंपनी की ओर से आगामी दिनों से शुरू होने वाला है। इस करार का यात्रियों के सफर को सुगम और आरामदायक बनाना है, जिससे कोई दिक्कत आने के बाद अधिक देर तक लोगों को परेशान न होना पड़े। ट्...

शीतकालीन कार्निवल शिमला : - वीआईपी ने पिछले वसंतोत्सव में 4.30 लाख के चाय-पकौड़े खाए, बिल भी नहीं दिया

रिज स्थित पर्यटन निगम के आशियाना रेस्तरां ने एक साल पहले राजधानी शिमला में हुए विंटर कार्निवल में चाय-स्नैक्स की व्यवस्था की थी। लेकिन नगर निगम अभी तक इसका बिल नहीं चुका पाया है। राजधानी में एक साल पहले हुए विंटर कार्निवल में 4.30 लाख रुपये के चाय, काॅफी और पकौड़े डकारने के बाद नगर निगम इसका बिल चुकाना भूल गया। अब रेस्तरां प्रबंधन यह बिल लेकर नगर निगम दफ्तर के चक्कर काट रहा है। उधर नगर निगम है कि बिल नहीं चुका रहा। अब पर्यटन निगम ने मंगलवार को रेस्तरां प्रबंधक को खुद आयुक्त भूपेंद्र अत्री से इस बारे में बात करने को कहा है। नगर निगम की ओर से बीते साल 25 दिसंबर से ऐतिहासिक रिज मैदान पर विंटर कार्निवल का आयोजन किया था। यह कार्निवल दस दिन तक चला था। स्टार नाइट के दौरान वीआईपी सीटों पर बैठने वाले मेयर, पार्षद और अन्य वीआईपी के लिए चाय-स्नैक्स की व्यवस्था रिज स्थित पर्यटन निगम के आशियाना रेस्तरां से की गई थी। रेस्तरां से रोजाना शाम को डिमांड पर चाय, कॉफी, पकौड़े के साथ अन्य स्नैक्स वीआईपी के लिए परोसे गए। पर्यटन निगम के अनुसार इसका बिल करीब 4.30 लाख रुपये बना है। नगर निगम ने विंटर कॉर्निवाल...

White Monkey : - एल्बिनो रीसस मकाक, जो असम के बाद हिमाचल प्रदेश में कैमरे में कैद हुआ, देश का दूसरा सफेद बंदर है।

अल्बिनो रीसस मकाक, हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के तुंदाह में राज्य का पहला सफेद बंदर देखा गया है। असम के बाद हिमाचल में बंदर की दुर्लभ सफेद प्रजाति मिली है। जिला चंबा के तुंदाह के शांत, धुंध से ढके जंगलों में गश्त करते एक वन रक्षक अचानक चौंक गया। बंदरों के झुंड में एक झलक ऐसी थी, जिसे प्रकृति शायद सदियों में एक बार ही दिखाती है... एक पूरी तरह सफेद रीसस मकाक। इस अनोखे क्षण को कैमरे में कैद करते ही हिमाचल प्रदेश के वन्य जीव इतिहास में एक नया पन्ना जुड़ गया है। चंबा के वन मंडल भरमौर के तुंदाह जंगल में प्रदेश का पहला सफेद बंदर (एल्बिनो रीसस मकाक) देखने को मिला है। भारत में यह अपनी तरह की केवल दूसरी खोज है। इससे पहले वर्ष 2022 में असम में ऐसा सफेद रीसस मकाक दर्ज किया गया था। रविवार को तुंदाह क्षेत्र में नियमित गश्त के दौरान वन रक्षक कुशल कुमार की नजर बंदरों के एक झुंड पर गई। तभी उनकी दृष्टि एक मादा बंदर की पीठ पर बैठे पूरी तरह सफेद बंदर पर ठहर गई। उन्होंने तुरंत कैमरे में इस दुर्लभ दृश्य को कैद कर वन मंडल अधिकारी को अवगत कराया। स्थानीय वन अधिकारियों के अनुसार यह कोई अलग प्रजाति नहीं, बल्कि स...