हिमाचल प्रदेश : - HRTC चालक-परिचालक को अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई क्योंकि वे आठ दिन बाद भी वेतन नहीं मिला

एचआरटीसी चालक-परिचालक संघ के सदस्यों ने मंगलवार को फिर से निगम मुख्यालय के बाहर प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ रोष जताया।

आठ दिन बाद भी वेतन नहीं मिलने पर एचआरटीसी के चालक-परिचालक भड़क गए हैं। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन एचआरटीसी चालक-परिचालक संघ के पदाधिकारियों ने पुराना बस अड्डा स्थित निगम मुख्यालय के बाहर प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ रोष जताया। चालक यूनियन के अध्यक्ष मानसिंह ठाकुर ने कहा कि एचआरटीसी को बंद करना है तो बंद करो, प्राइवेट को देना है तो प्राइवेट को दे दो, बस हमें हमारा हक का पैसा दे दो। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम की कार्यशालाओं में न कलपुर्जे हैं न मैकेनिक, खराब बसें रूटों पर चलाने के लिए प्रबंधन की ओर से दबाव बनाया जा रहा है।

खड़ी करेंगे बसें: संघ

अगर चालक-परिचालक इन्कार कर दें तो चार्जशीट करने की धमकी दी जाती है। रूट पर बसें खराब होने पर पब्लिक चालक-परिचालकों को पीट रही है। मानसिंह ठाकुर ने कहा कि निगम प्रबंधन और सरकार के खिलाफ चालक-परिचालकों का रोष अब चरम पर है। तुरंत वेतन और लंबित वित्तीय लाभ जारी न किए गए तो कर्मचारी कोई भी कड़ा फैसला लेने से गुरेज नहीं करेंगे। अब और सहन नहीं करेंगे। 24 दिसंबर को संघ की ओर से कड़ा फैसला लिया जाएगा और अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे। बसें खड़ी करेंगे। वेतन भत्तों का समय पर भुगतान नहीं होने से उनके लिए परिवार चलाना मुश्किल हो गया है।

अब आर-पार की लड़ाई लडेंगे: मानसिंह ठाकुर

मानसिंह ठाकुर ने कहा कि अब आर-पार की लड़ाई लडेंगे। जब भी कर्मियों को वेतन-भत्ते देने की बात आती है तो घाटे का हवाला दिया जाता है। कर्मचारी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं लेकिन वित्तीय लाभ देने में आनाकानी की जाती है। 100 करोड़ रुपये ओवर नाइट भत्ते के लंबित पड़े हैं। 2016 का एरियर लंबित है। पांच साल से अधिक समय से मेडिकल प्रतिपूर्ति भत्ता लंबित है। उन्होंने चेताया कि यदि 15 दिनों के भीतर सभी वित्तीय लाभों की अदायगी नहीं की गई तो कड़ा निर्णय लिया जाएगा। 


Comments

Popular posts from this blog

Appeal for Financial Support by Rohit Rana, Alumnus of J.V.S. Public Senior Secondary School, Baijnath ( HP )

धर्मशाला छात्रा मौ-त मामला : - राजकीय प्राध्यापक संघ ने तुरंत बैठक बुलाई, एसपी कांगड़ा से भी मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश : - आईआईटी मंडी की खोज: कांगड़ा में पर्याप्त पानी, मंडी में संतुलन और कुल्लू में संकट