कांगड़ा-हमीरपुर के कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी का चयन 20 अप्रैल के बाद
20 अप्रैल के बाद ही कांगड़ा-हमीरपुर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी घोषित होंगे शिमला , ब्यूरो रिपोर्ट 20 अप्रैल के बाद ही हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और हमीरपुर संसदीय सीटों से चुने गए कांग्रेस प्रत्याशियों का नाम घोषित होगा। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक अभी तक नहीं हो पाई है। पार्टी ने अभी तक सिर्फ मंडी और शिमला लोकसभा क्षेत्रों से उम्मीदवार उतारे हैं। छह विधानसभा उपचुनावों के प्रत्याशियों को चुनने में अभी अधिक समय लगने का अनुमान है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी आस्था अग्निहोत्री को हमीरपुर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मुकाबले के लिए आगे किया गया था। आस्था अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर लेख लिखकर चुनाव में भाग लेने से इनकार कर दिया है। अब हमीरपुर में एक मजबूत पार्टी प्रत्याशी की तलाश है। ऊना सदर से पूर्व विधायक सतपाल रायजादा को फिर से हमीरपुर सीट के प्रत्याशी के रू...