युवक की ट्रेन से हादसे में ' मृत्यु '

                                                       युवक की ट्रेन से हादसे में मौत

ऊना , ब्यूरो रिपोर्ट 

बुधवार देर रात को जिला ऊना के तहत आते चुरुड़ू रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन हादसे में परागपुर निवासी 30 वर्षीय पंकज कुमार पुत्र ओंकार की मौत हो गई।



मृतक बुधवार को अपनी माता के साथ दिल्ली की ओर ट्रेन से जा रहा था. चुरुड़ू रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेन की क्रॉसिंग होनी थी, जिसमें हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन रुकी और पंकज दूसरी तरफ से उतरा, लेकिन सामने जनशताब्दी तेज गति से आ रही थी, जिसकी चपेट में वह आ गया और उसकी दुखद मौत हो गई। 

एसएचओ रेलवे पुलिस कांगड़ा संदीप चौधरी ने बताया कि पुलिस ने शव को गिरफ्तार कर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। उसका अंतिम संस्कार वीरवार को उसके पैतृक घर परागपुर में हुआ है।

Comments

Popular posts from this blog

Appeal for Financial Support by Rohit Rana, Alumnus of J.V.S. Public Senior Secondary School, Baijnath ( HP )

धर्मशाला छात्रा मौ-त मामला : - राजकीय प्राध्यापक संघ ने तुरंत बैठक बुलाई, एसपी कांगड़ा से भी मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश : - आईआईटी मंडी की खोज: कांगड़ा में पर्याप्त पानी, मंडी में संतुलन और कुल्लू में संकट