मंडी समाचार: जोगिंंद्रनगर कॉलेज ने बैडमिंटन में उपविजेता का खिताब जीता

 जोगिंद्रनगर (मंडी) : - जोगिंद्रनगर राजकीय महाविद्यालय ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय की इंटर कॉलेज बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज कुल्लू में 18 नवंबर से 20 नवंबर तक यह प्रतियोगिता हुई। राजीव गांधी मेमोरियल महाविद्यालय जोगिंद्रनगर की पुरुष बैडमिंटन टीम ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल कौशल और टीम भावना का प्रदर्शन कर उपविजेता का खिताब जीता।

टीम के खिलाड़ियों ने हर मैच में बेहतर रणनीति, नियंत्रण और साहस का प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का नाम रोशन किया। टीम की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए महाविद्यालय प्रबंधन, कर्मचारी और छात्रों ने खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Comments

Popular posts from this blog

धर्मशाला छात्रा मौ-त मामला : - राजकीय प्राध्यापक संघ ने तुरंत बैठक बुलाई, एसपी कांगड़ा से भी मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश : - नए साल में बदलाव: जनवरी से हिमाचल प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में प्रीपेड बिजली मीटर लागू होंगे

हिमाचल प्रदेश में नए वर्ष पर उत्सव: नालागढ़ में एक बड़ा ब्लास्ट पुलिस थाने के पास हुआ