प्रदेश में नशा तस्करी के केस हर साल बढ़ रहे हैं, जिसमें 42.51 प्रतिशत कैदी नशा तस्करी के आरोपी हैं।
हिमाचल प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। नौ साल नौ महीनों में पुलिस ने 15 हजार से अधिक एनडीपीएस कानून के मामले दर्ज किए हैं। एनडीपीएस के इन मामलों में पुलिस ने भारी मात्रा में नशे की खेप भी बरामद की है। नशे के काले कारोबार में शामिल आरोपियों को भी सजा सुनाई गई है। प्रदेश की जेलों में 42.51 प्रतिशत कैदी नशा तस्करी में गिरफ्तार हुए हैं। नशा माफिया पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करने वाला पुलिस विभाग प्रदेश सरकार भी अब नशे के खिलाफ एक विशेष अभियान शुरू करने जा रही है. राज्य भर में चिट्टे के खिलाफ विशेष अभियान पुलिस विभाग के साथ चलेगा। इस साल पुलिस ने 17 करोड़ 63 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति नशाखोरी से बरामद की है। एनडीपीएस के मामले प्रदेश में बढ़ रहे हैं।

Comments