कांग्रेस की पराजय के शतक की ओर, हमारा काम बोला है बिहार की जीत पर अनुराग ठाकुर की प्रतिक्रिया

 पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत को जनता के विकासपरक जनादेश का परिणाम बताया। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले कुछ वर्षों में किए गए कामों ने जनता का भरोसा बढ़ा दिया है।  




बद्दी में एक पत्रकार वार्ता में अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि हमारा काम बोलेगा। जनता ने मोदी-नीतीश की जोड़ी पर भरोसा जताया है। बिहार की महिलाओं ने विकासवादी सरकार के पक्ष में स्पष्ट वोट दिया है। उन्हें राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार पराजय की ओर बढ़ रही है और पार्टी अब हार के शतक की ओर बढ़ रही है, उन्होंने कांग्रेस और उसके नेतृत्व पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर चुनाव से पहले ही बहाना तैयार कर लेती है और चुनाव आयोग और ईवीएम पर आरोप लगाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर अनावश्यक संदेह पैदा करती है।

Comments

Popular posts from this blog

Appeal for Financial Support by Rohit Rana, Alumnus of J.V.S. Public Senior Secondary School, Baijnath ( HP )

धर्मशाला छात्रा मौ-त मामला : - राजकीय प्राध्यापक संघ ने तुरंत बैठक बुलाई, एसपी कांगड़ा से भी मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश : - आईआईटी मंडी की खोज: कांगड़ा में पर्याप्त पानी, मंडी में संतुलन और कुल्लू में संकट