हिमाचल प्रदेशवासी सावधान रहें....आप अगला नंबर हो सकता है
हाल ही में फर्जी डिलीवरी कंपनियों ने ग्राहकों से ओटीपी मांगे हैं। साइबर ठग और स्कैमर अक्सर डिलीवरी पैकेज प्राप्त करने वाले ग्राहकों पर नजर रखते हैं और ओटीपी मांगने के लिए डिलीवरी एजेंट के रूप में ग्राहकों के पास जाते हैं और बहानेबाजी करके उनसे चूना लगाते हैं। ग्राहकों को धमकाकर कहते हैं कि उत्पाद कैश ऑन डिलीवरी पर है और ऑर्डर की रकम मांगते हैं। यदि ग्राहक डिलीवरी पैकेज प्राप्त करने से इनकार करते हैं, तो वे डिलीवरी को रद्द कर देते हैं। ये लोग ग्राहकों को अपने जाल में फंसाकर, ओटीपी प्राप्त करने के बाद ग्राहक के सेल फोन को हैक करके पैसे चुरा लेते हैं।
ऐसे बचें फर्जी डिलीवरी एजेंटों से
देश भर में ऐसे फर्जी डिलीवरी स्कैम से जुड़े कई मामले सामने आए हैं, एसपी साइबर क्राइम रोहित मालपानी ने बताया। इसलिए लोगों को सतर्क रहना चाहिए। उनका कहना था कि फर्जी ओटीपी स्कैम को रोकने के लिए, संदिग्ध डिलीवरी एजेंटों के साथ ओटीपी शेयर नहीं करना चाहिए। जो भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का ओटीपी मांग रहा है, उसकी पहचान सत्यापित करने के लिए कृपया उसकी पहचान करें। डिलीवरी की पुष्टि करने और पैसे का भुगतान करने से पहले डिलीवरी पैकेज भी देखें। एसपी रोहित मालपानी ने कहा कि व्यक्तिगत जानकारी मांगने वाले किसी भी लिंक या वेबसाइट पर भरोसा न करें। डिलीवरी के लिए वेरिफाइड डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म का उपयोग करें। ऑर्डर स्वीकार करने से पहले हमेशा उसके इतिहास की जांच करें। उन्होंने कहा कि अगर आप फर्जी डिलीवरी कंपनियों की ठगी या किसी अन्य साइबर अपराध का शिकार होते हैं, तो तुरंत साइबर अपराध सेल में शिकायत दर्ज करें, हेल्पलाइन नंबर 1930 पर।

Comments