चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ हादसा: पांच साल के बच्चे सहित तीन पर्यटकों की मौ-त, तीन घायल

कुल्लू से लगभग 10 किमी दूर बबेली में एक सड़क दुर्घटना हुई है। हादसे में तीन दिल्ली के पर्यटक मा-रे गए हैं।

चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुल्लू से करीब 10 किलोमीटर दूर बबेली में एक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दिल्ली के तीन पर्यटकों की मौत हो गई है। जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती किया गया है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा आईटीबीपी परिसर के गेट पर हुआ, जहां पर्यटक वाहन पोल और पैरापिट से जा टकराया। हादसे में दिल्ली की सोनिया (40), साक्षी (26), देवीशा (5) की मौ-त हो गई है। जबकि सचिन, साहिल, अनिका घायल हैं। एसपी मदल लाल कौशल ने हादसे की पुष्टि की है।

Comments

Popular posts from this blog

Appeal for Financial Support by Rohit Rana, Alumnus of J.V.S. Public Senior Secondary School, Baijnath ( HP )

धर्मशाला छात्रा मौ-त मामला : - राजकीय प्राध्यापक संघ ने तुरंत बैठक बुलाई, एसपी कांगड़ा से भी मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश : - आईआईटी मंडी की खोज: कांगड़ा में पर्याप्त पानी, मंडी में संतुलन और कुल्लू में संकट