हिमाचल प्रदेश : - प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की बेरहमी से पिटाई, इलाज के दौरान म-र गया; चंडीगढ़ से टैक्सी में आया

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में कुछ लोगों ने एक युवक को जमकर पीटा। युवा अपनी प्रेमिका से मिलने हिमाचल गया था। कुल्लू अस्पताल में गंभीर घायल युवक ने अपनी जान दे दी।

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू व मंडी की सीमा पर बसे गाड़ागुशैणी में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। प्रेमिका से मिलने आए उसके कथित प्रेमी की कुछ लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी है। जिसके बाद प्रेमी की कुल्लू अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि मामले को लेकर पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार प्रेमिका से मिलने के लिए प्रेमी बुधवार को चंडीगढ़ से हरियाणा नंबर की टैक्सी करके आया था। इस दौरान उसके साथ बंजार के जिभी में कुछ लोगों ने पिटाई की और गंभीर रूप से घायल हुए युवक ने देर रात को जिला अस्पताल कुल्लू में दम तोड़ दिया है। मृतक युवक की पहचान दीपक कुमार झा के रुप में हुई है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है।



Comments

Popular posts from this blog

Appeal for Financial Support by Rohit Rana, Alumnus of J.V.S. Public Senior Secondary School, Baijnath ( HP )

धर्मशाला छात्रा मौ-त मामला : - राजकीय प्राध्यापक संघ ने तुरंत बैठक बुलाई, एसपी कांगड़ा से भी मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश : - आईआईटी मंडी की खोज: कांगड़ा में पर्याप्त पानी, मंडी में संतुलन और कुल्लू में संकट