केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के समक्ष आयातित सेब पर शुल्क का मुद्दा उठाया: सीएम सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने यूरोपियन यूनियन से भारत आने वाले सेब पर आयात शुल्क को 50 प्रतिशत से घटाकर 20 प्रतिशत करने को लेकर कहा कि इससे हिमाचल प्रदेश के बागवानों को बहुत नुकसान होगा।

न्यूजीलैंड के साथ मुक्त व्यापार समझौते के बाद यूरोपियन यूनियन के देशों से भारत आने वाले सेब पर आयात शुल्क 50 से घटाकर 20 फीसदी करने को लेकर पूछे सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ न्यूजीलैंड से आयातित सेब पर शुल्क कम करने का मुद्दा उठाया था।

यूरोपियन यूनियन के देशों से भारत आने वाले सेब पर आयात शुल्क घटाने का भी हिमाचल के बागवानों को बड़ा नुकसान होगा। इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री ने राज्य सरकार से अधिकारियों और बागवानों की एक टीम भेजने को कहा है, जिसके बाद केंद्र सरकार इस विषय के सभी पहलुओं की गंभीरतापूर्वक जांच कर चर्चा करेगी। सरकार इस मामले को दोबारा केंद्र सरकार के समक्ष उठाएगी। प्रदेश में शाॅल बेचने वालों पर हो रहे हमलों को लेकर पूछे सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के संविधान में जो हिंदुस्तान का नागरिक है, उसे सुरक्षा देना हमारा दायित्व है। किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

Appeal for Financial Support by Rohit Rana, Alumnus of J.V.S. Public Senior Secondary School, Baijnath ( HP )

धर्मशाला छात्रा मौ-त मामला : - राजकीय प्राध्यापक संघ ने तुरंत बैठक बुलाई, एसपी कांगड़ा से भी मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश : - आईआईटी मंडी की खोज: कांगड़ा में पर्याप्त पानी, मंडी में संतुलन और कुल्लू में संकट