हिमाचल प्रदेश : - शराब पीते हुए पत्नी की ह-त्या, शरीर पर चोटों के निशान, लोहे की रॉड से पीट-पीटकर

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को लोहे की रॉड से बेरहमी से पीट-पीटकर मा-र डाला।

नगरोटा सूरियां रेलवे स्टेशन के समीप एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 35 वर्षीय प्रवासी युवक सोनू ने शराब के नशे में लोहे की रॉड से अपनी पत्नी की बेरहमी से पीट-पीटकर ह-त्या कर दी। आरोपी पिछले करीब दस वर्षों से क्षेत्र में रह रहा था। सोनू बहरूपिया बनकर लोगों का मनोरंजन कर परिवार का पालन-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि मृ-तका उसकी दूसरी पत्नी थी।

जानकारी के अनुसार प्रवासी सोनू ने सुबह अपने पड़ोसियों को बताया कि उसकी पत्नी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। इस पर पड़ोसियों ने भी मृतका को श्मशानघाट ले जाने की तैयारी शुरू कर दी लेकिन अंतिम संस्कार से पहले जब महिलाओं ने मृतका को नहलाने के लिए उसके कपड़े उतारे तो शरीर पर गहरी चोटों के निशान देखकर उन्हें कुछ शक हुआ। महिलाओं ने जब उसके पति सोनू से इन चोटों बारे पूछा तो वह वहां से भागने लगा, जिसे कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया गया। इसके बाद इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी। प्रधान ने पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलते ही डीएसपी जवाली वीरी सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर आरोपी सोनू को हिरासत में ले लिया। डीएसपी वीरी सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक जांच के साथ सभी तथ्य एकत्र कर लिए गए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है। मृतक महिला के दो छोटे बच्चे भी हैं, जिनका भविष्य अब सवालों में है।

आरोपी ने कबूला जुर्म

वहीं पुलिस को दिए बयान में आरोपी ने स्वीकार किया है कि वीरवार रात उसने अत्यधिक शराब पी रखी थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा हो गया, जो इतना बढ़ गया कि उसने लोहे की रॉड से पत्नी पर हमला कर दिया, जिसके चलते उसकी मौ-त हो गई।

Comments

Popular posts from this blog

धर्मशाला छात्रा मौ-त मामला : - राजकीय प्राध्यापक संघ ने तुरंत बैठक बुलाई, एसपी कांगड़ा से भी मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश में नए वर्ष पर उत्सव: नालागढ़ में एक बड़ा ब्लास्ट पुलिस थाने के पास हुआ

हिमाचल प्रदेश : - आईआईटी मंडी की खोज: कांगड़ा में पर्याप्त पानी, मंडी में संतुलन और कुल्लू में संकट