हिमाचल प्रदेश : - एचआरटीसी बस में किसान को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया, बदमाश लाखों की नकदी और सामान लेकर भाग गया

दिल्ली से पांवटा साहिब जा रही एचआरटीसी बस में एक विचित्र घटना हुई है।

दिल्ली से पांवटा साहिब जा रही एचआरटीसी बस में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात शातिर ने एक किसान यात्री को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर लाखों रुपये पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार  जिला सिरमौर के गांव दुगाना निवासी ट्रांसपोर्टर एवं किसान बलबीर पुंडीर को बस में नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद शातिर पुंडीर के पास माैजूद लाखों रुपये उड़ाकर फरार हो गया। बस का रूट जयपुर से बाया दिल्ली था। इसी दाैरान शातिर ने नशीली चीज सुंघाकर नकदी व अन्य सामान उड़ा लिया।

वहीं बस स्टाफ ने नशे मे सोचकर किसान को रात 10:00 बजे बस स्टैंड पर उतार दिया। ठंड में किसान सुबह 6:00 बजे तक बेहोशी पड़ा रहा। परिजनों को पता चला तो उसके बाद सिविल अस्पताल साहिब में उपचार के लिए पहुंचाया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। डीएसपी पांवटा साहिब साहब मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलने पर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है।

Comments

Popular posts from this blog

Appeal for Financial Support by Rohit Rana, Alumnus of J.V.S. Public Senior Secondary School, Baijnath ( HP )

धर्मशाला छात्रा मौ-त मामला : - राजकीय प्राध्यापक संघ ने तुरंत बैठक बुलाई, एसपी कांगड़ा से भी मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश : - आईआईटी मंडी की खोज: कांगड़ा में पर्याप्त पानी, मंडी में संतुलन और कुल्लू में संकट