Himachal Statehood Day 2026 : - मुख्यमंत्री परागपुर में राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे

Himachal Statehood Day 2026 : - 25 जनवरी को हिमाचल प्रदेश का 56वां पूर्ण राज्यत्व दिवस मनाया जाएगा। पूर्ण राज्यत्व दिवस इस बार कांगड़ा जिले के परागपुर में मनाया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह कांगड़ा जिले के परागपुर में आयोजित करने का फैसला लिया है। देहरा उपमंडल के तहत जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से वीरवार को इस बाबत अधिसूचना जारी की गई। उपायुक्त कांगड़ा और पुलिस अधीक्षक देहरा गोपीपुर को कार्यक्रम के सुचारु आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक प्रशासनिक तैयारियां समय रहते पूरी करने को कहा गया है। पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह में विभिन्न विभागों की सहभागिता रहेगी, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकियां और प्रदेश की उपलब्धियों को दर्शाने वाले कार्यक्रम शामिल होंगे। 


Comments

Popular posts from this blog

धर्मशाला छात्रा मौ-त मामला : - राजकीय प्राध्यापक संघ ने तुरंत बैठक बुलाई, एसपी कांगड़ा से भी मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश में नए वर्ष पर उत्सव: नालागढ़ में एक बड़ा ब्लास्ट पुलिस थाने के पास हुआ

हिमाचल प्रदेश : - आईआईटी मंडी की खोज: कांगड़ा में पर्याप्त पानी, मंडी में संतुलन और कुल्लू में संकट