हिमाचल प्रदेश : - सिरमौर में एक और बस दुर्घटना हुई, अगर पहाड़ी नहीं होती तो बड़ा हादसा होता; बच निकले यात्री

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में एक और बस दुर्घटना हुई है। यह बस चंडीगढ़ से देहरादून के लिए जा रही थी।

जिला सिरमौर के रूखड़ी में नेशनल हाईवे चंडीगढ़-देहरादून-07 पर बुधवार को उत्तराखंड की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह बस चंडीगढ़ से देहरादून के लिए जा रही थी। हादसे के बाद मौके पर चिखों पुकार मच गई। बस में 30 से अधिक यात्री सवार बताए जा रहे हैं।

शाम को करीब 4 बजे उत्तराखंड के देहरादून डिपो ग्रामीण बस चंडीगढ़ से देहरादून जाते समय रूखड़ी के समीप विपरित दिशा में जाकर पहाड़ी से टकरा गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई अन्य वाहन या राहगीर बस की चपेट में नहीं आया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि पुष्टि नहीं है, लेकिन मौके पर यात्रियों के अनुसार बस का स्टेयरिंग लॉक हो जाने से यह हादसा हुआ है। मोड़ काटने के बाद बस के अगले टायर एक तरफ को ही रह गए।

इसके बाद बस पहाड़ी से टकरा गई। यदि मौके पर पहाड़ी नहीं होती तो यहां बड़ा हादसा हो सकता था। बस टकराने के बाद जोरदार झटका लगा। इस दौरान कुछ यात्रियों को हल्की फुल्की चोटें बताई जा रही हैं। हादसे के बाद बस में सवार यात्री नीचे उतरे और अन्य वाहनों में अपने गंतव्य की ओर आगे बढ़े।

Comments

Popular posts from this blog

Appeal for Financial Support by Rohit Rana, Alumnus of J.V.S. Public Senior Secondary School, Baijnath ( HP )

धर्मशाला छात्रा मौ-त मामला : - राजकीय प्राध्यापक संघ ने तुरंत बैठक बुलाई, एसपी कांगड़ा से भी मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश : - आईआईटी मंडी की खोज: कांगड़ा में पर्याप्त पानी, मंडी में संतुलन और कुल्लू में संकट