हिमाचल प्रदेश : - भुंतर के एक निजी होटल में छापा मारकर दो युवा को 104 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया; छानबीन कर रही पुलिस

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पुलिस ने एक निजी होटल में छापा मारकर दो युवा को 104 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ लिया।

चिट्टा तस्करों के खिलाफ पुलिस एक्शन मोड में है। भुंतर में कुल्लू पुलिस ने चिट्टा की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने एक निजी होटल में दबिश देकर दो युवकों को 104 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। एक आरोपी कुल्लू, दूसरा पंजाब का रहने वाला है। बहरहाल, आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।

चिट्टा तस्करों के खिलाफ पुलिस को सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस थाना भुंतर की टीम ने बुधवार रात छोटा भूईन के एक होटल में दबिश दी। कमरे की तलाशी के दौरान आरोपी निखिल शर्मा (32 वर्ष) निवासी गांव पारला भुंतर, डाकघर व तहसील भुंतर, कुल्लू और शिव कुमार (32 वर्ष) निवासी मकान नंबर 75, मंगली निच्ची, डाकघर रामगढ़, तहसील व जिला लुधियाना, पंजाब के कब्जे से कुल 104 ग्राम चिट्टा और 21,200 रुपये बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

निखिल के खिलाफ एनडीपीएस के दो और पंजाब के आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस का एक केस पहले से ही चल रहा है। 104 ग्राम चिट्टा इस साल की अब तक की सबसे बड़ी खेप है। पिछले दिनों भी कुल्लू पुलिस ने भुंतर में 72 ग्राम चिट्टा पकड़ा था। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। आरोपियों से पूछताछ चल रही है। चिट्टा के स्रोत, सप्लाई चेन के बारे में पता लगाया जा रहा है। तस्करों की संपत्ति की जांच होगी। नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

Appeal for Financial Support by Rohit Rana, Alumnus of J.V.S. Public Senior Secondary School, Baijnath ( HP )

धर्मशाला छात्रा मौ-त मामला : - राजकीय प्राध्यापक संघ ने तुरंत बैठक बुलाई, एसपी कांगड़ा से भी मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश : - आईआईटी मंडी की खोज: कांगड़ा में पर्याप्त पानी, मंडी में संतुलन और कुल्लू में संकट