हिमाचल पथ परिवहन निगम का बस म्यूजियम शिमला में बनेगा

                                हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम का बस म्यूजियम शिमला में बनाया जाएगा

शिमला , ब्यूरो रिपोर्ट 

शिमला में मुंबई की तरह बस म्यूजियम बनेगा। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की स्थापना के 50 साल पूरे होने पर बस संग्रहालय बनाया जा रहा है। एचआरटीसी बसों के मॉडल, पुरानी टिकटें, बसों की पुरानी तस्वीरें और कलपुर्जे अपने आप में एक अलग संग्रहालय में सुरक्षित रखेंगे। 


मुंबई जाने वाले पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र मुंबई में बेस्ट कंपनी की बसों और ट्रामों का एक विशिष्ट संग्रहालय है। शिमला में इसी तरह देश का दूसरा बस संग्रहालय बनाया जाएगा। एचआरटसी  की स्थापना के 50 साल पूरे होने का अवसर है। निगम ने एचआरटीसी बसों की वीडियो और फोटो प्रतियोगिता आयोजित की है। 

अब इस भाग में एचआरटसी  बस संग्रहालय बनाया जा रहा है। 1974 से 2024 तक निगम के बेड़े में शामिल हुई सभी बसों के मॉडल यहाँ दिखाए जाएंगे। निगम ने बसों के माडल बनाने लगे हैं। 6 विभिन्न बसों के मॉडल बनाए गए हैं। अन्य पर काम चल रहा है। बस संग्रहालय में प्रदेश में बस सेवा की शुरूआत से लेकर इलेक्टि्रक बसों के संचालन तक का सफर मॉडल दिखाया जाएगा। 

एचआरटीसी के शिमला मुख्यालय के पास ही उत्तर रेलवे का बाबा भलखू रेल संग्रहालय भी है। यहां कालका-शिमला रेलवे से संबंधित ऐतिहासिक वस्तुएं दिखाई देती हैं। एचआरटीसी  बस संग्रहालय अब शिमला आने वाले सैलानी को रेल संग्रहालय भी देखने का मौका मिलेगा।


Comments

Popular posts from this blog

Appeal for Financial Support by Rohit Rana, Alumnus of J.V.S. Public Senior Secondary School, Baijnath ( HP )

धर्मशाला छात्रा मौ-त मामला : - राजकीय प्राध्यापक संघ ने तुरंत बैठक बुलाई, एसपी कांगड़ा से भी मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश : - आईआईटी मंडी की खोज: कांगड़ा में पर्याप्त पानी, मंडी में संतुलन और कुल्लू में संकट