हिमाचली धाम होटलों में सैलानियों को 40% की छूट मिलेगी

हिमाचली धाम होटलों में सैलानियों को 40 प्रतिशत की छूट देगा

शिमला , ब्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के होटलों में सैलानियों को 40 प्रतिशत की छूट के साथ हिमाचली धाम का स्वाद भी मिलेगा। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने सैलानियों को लुभाने के प्रयास में यह घोषणा की है। पर्यटन निगम को उम्मीद है कि छूट का लाभ लेने के लिए बहुत से पर्यटक हिमाचल जाएंगे। 


निगम के सभी होटलों और रेस्टोंरेंट में सैलानियों को हिमाचल के परंपरागत भोजन देने के भी निर्देश दिए गए हैं। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक डा. राजीव कुमार ने बताया कि सभी होटलों को 40 प्रतिशत की छूट देने का निर्णय लिया गया है। साथ ही निर्देशों में कहा गया है कि होटलों में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। 

हिमाचल प्रदेश में बाहर से आने वाले लोगों की संस्कृति को भी नजदीक से जान सकते हैं। इसके लिए पर्यटन निगम के होटलों और रेस्तरां में हिमाचली धाम भी उपलब्ध करवाई जाएगी, जिससे पर्यटकों को पारंपरिक भोजन का स्वाद भी मिलेगा। एचपीटीडीसी के प्रबंध निदेशक डा. राजीव कुमार ने बताया कि निगम के होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़ाने के लिए अन्य निजी वेबसाइटों और ऐप भी उपलब्ध होंगे। पर्यटन व्यवसाय भी निजी होटलों की तरह प्रतिस्पर्धा में भाग लेगा और अपने ग्राहकों को बेहतरीन सुविधाएं देगा।

Comments

Popular posts from this blog

Appeal for Financial Support by Rohit Rana, Alumnus of J.V.S. Public Senior Secondary School, Baijnath ( HP )

धर्मशाला छात्रा मौ-त मामला : - राजकीय प्राध्यापक संघ ने तुरंत बैठक बुलाई, एसपी कांगड़ा से भी मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश : - आईआईटी मंडी की खोज: कांगड़ा में पर्याप्त पानी, मंडी में संतुलन और कुल्लू में संकट