हमीरपुर से अयोध्या: नई बस सेवा की शुरुआत

 हमीरपुर से अयोध्या के लिए एचआरटीसी बस सेवा शुरू

हमीरपुर , ब्यूरो रिपोर्ट 

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने बुधवार को हमीरपुर से अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू की है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी अवाहदेवी-हमीरपुर-अयोध्या बस सेवा को शुरू किया। 


प्रमुख लोगों में विधायक संजय रतन, सुरेश कुमार और मलेंद्र राजन, पूर्व विधायक अनीता वर्मा और मंजीत डोगरा, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि और ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुमन भारती, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पुष्पेंद्र वर्मा, एमडी एचआरटीसी रोहन चंद ठाकुर।

हिमाचल प्रदेश से अयोध्या के लिए पहले चरण में तीन मार्गों को मंजूरी दी गई है। इसके अंतर्गत शिमला और ऊना से भी अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी। एचआरटीसीधार्मिक सर्किट योजना के तहत अयोध्या में बसों का संचालन कर रहा है। बाद में नालागढ़, मनाली और धर्मशाला से अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू होगी।

 एचआरटीसी के बेड़े में शामिल हुई बीएस-6 सीरीज की नई बसें अयोध्या जाएंगी। अयोध्या से शिमला की दूरी 1124 किमी है। शिमला से दिल्ली की दूरी 392 किलोमीटर है, जबकि दिल्ली से अयोध्या की दूरी 732 किलोमीटर है।  एचआरटीसी  प्रबंधन ने बताया कि दिल्ली से अयोध्या जी तक बसें दो एक्सप्रेस-वे से चलाई जाएंगी। दिल्ली से निगम की बसें यमुना और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से होकर अयोध्या पहुंचेंगी। वहाँ पार्किंग, यात्रियों के लिए सार्वजनिक सुविधाएं, डीजल भरवाने और खाने-पीने के लिए होटल चिह्नित हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Appeal for Financial Support by Rohit Rana, Alumnus of J.V.S. Public Senior Secondary School, Baijnath ( HP )

धर्मशाला छात्रा मौ-त मामला : - राजकीय प्राध्यापक संघ ने तुरंत बैठक बुलाई, एसपी कांगड़ा से भी मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश : - आईआईटी मंडी की खोज: कांगड़ा में पर्याप्त पानी, मंडी में संतुलन और कुल्लू में संकट