जल्दी होगी जसूर सब्जी मंडी की नई पार्किंग का शुभारंभ

जसूर सब्जी मंडी को जल्द ही नई पार्किंग मिलेगी।

काँगड़ा , ब्यूरो रिपोर्ट

जसूर कृषि मंडी में जल्द ही नई पार्किंग मिलने की उम्मीद है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो रही है। फील्ड मार्शल सत महाजन ने चार दशक पहले जसूर सब्जी मंडी बनाई थी। वर्तमान में सब्जी मंडी का कारोबार कई गुना बढ़ गया है और यह उपमंडल नूरपुर के किसानों के लिए अपने उत्पाद खरीदने और बेचने का एक महत्वपूर्ण स्थान बन गया है. लेकिन जून और जुलाई में, फल कारोबारी पंजाब, हरियाणा दिल्ली और जम्मू कश्मीर से आढ़ती यहां खरीदने आते हैं।

 वाहनों की भीड़ एनएच की सड़क तक पहुंचती है। जब सीजन में बहुत से वाहन इंतजार में खड़े होते हैं, तो यातायात बहुत बाधित होता है। सब्जी मंडी में पार्किंग स्थल की पर्याप्त कमी के कारण सिर्फ दस प्रतिशत वाहन अंदर जा सकते हैं। जबकि 90% वाहन अपने सामान की आपूर्ति के लिए एनएच पर खड़े होने को मजबूर हैं। ऐसे में यहां इस पार्किंग के निर्माण से काफी राहत मिलेगी।

 वर्तमान बजट सत्र में सदन में जसूर कृषि मंडी में पार्किंग की समस्या का मुद्दा उठाया गया था। सांसद ने बताया कि 1800 मीटर भूमि पार्किंग के लिए दी जा रही है। इसके लिए भी टेंडर लगाए गए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Appeal for Financial Support by Rohit Rana, Alumnus of J.V.S. Public Senior Secondary School, Baijnath ( HP )

धर्मशाला छात्रा मौ-त मामला : - राजकीय प्राध्यापक संघ ने तुरंत बैठक बुलाई, एसपी कांगड़ा से भी मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश : - आईआईटी मंडी की खोज: कांगड़ा में पर्याप्त पानी, मंडी में संतुलन और कुल्लू में संकट