कसौली के गाहर गांव में भूस्खलन से दो मजदूरों की मौत
सोलन , ब्यूरो रिपोर्ट
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कसौली विधानसभा क्षेत्र के गाहर गांव में देर रात भूस्खलन से दो मजदूर मारे गए। गांव में निजी कंपनी ने फ्लेट बनाया था। उस स्थान से देर रात 12:30 बजे पहाड़ी से बहुत सारे पत्थर और मलबा मजदूरों के अस्थायी शेड पर गिर गए। मजदूर इससे मलबे में दब गए। स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव शुरू किया। दोनों कर्मचारियों को बचाया नहीं जा सका।
शवों को मलबे से निकालकर एमएमयू अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों ने यहां रहने के लिए एक अस्थायी घर बनाया था। रात में झोपड़ी पर भूस्खलन हुआ। इससे दो कर्मचारी मलबे में गिर गए। अभी भी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Comments