मंडी से चुनाव लड़ने के लिए प्रतिभा सिंह ने फिर हाईकमान के पाले में गेंद डाली

                            प्रतिभा सिंह ने मंडी से चुनाव लड़ने को लेकर फिर हाईकमान के पाले में गेंद डाली

शिमला , ब्यूरो रिपोर्ट 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने फिर हाईकमान के पाले में गेंद डाली है, मंडी संसदीय सीट से चुनाव लड़ने के लिए। गुरुवार को शिमला में मीडिया से बातचीत करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि उन्होंने पार्टी के प्रभारी और मुख्यमंत्री से बातचीत की है और अब हाईकमान का जो भी निर्णय होगा वह सबसे महत्वपूर्ण होगा। 


उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने हाईकमान को गेंद दी है। इस पर क्या निर्णय हाईकमान लेता है? बाद में वह अपना फैसला लेंगी।  भाजपा ने कंगना को प्रत्याशी बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि इस निर्णय से कई वरिष्ठ नेता आहत हैं। लेकिन यह भाजपा के भीतर की बात है। चुनाव लड़ने के लिए कंगना का स्वागत है।  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने दो विधायकों को संगठन को मजबूत करने के लिए नए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाए हैं। सरकार और संगठन जल्द ही चुनाव प्रचार करेंगे। 

Comments

Popular posts from this blog

Appeal for Financial Support by Rohit Rana, Alumnus of J.V.S. Public Senior Secondary School, Baijnath ( HP )

धर्मशाला छात्रा मौ-त मामला : - राजकीय प्राध्यापक संघ ने तुरंत बैठक बुलाई, एसपी कांगड़ा से भी मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश : - आईआईटी मंडी की खोज: कांगड़ा में पर्याप्त पानी, मंडी में संतुलन और कुल्लू में संकट