हिमाचल में कांग्रेस प्रत्याशियों का पैनल: सर्वे और समीकरणों पर अग्रसरित

           हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशियों का पैनल, जो सर्वेक्षणों और समीकरणों पर खरे उतरे

शिमला , ब्यूरो रिपोर्ट

कांग्रेस ने प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी चुनने के लिए जनता और कार्यकर्ताओं की टोह लेने का सर्वे पूरा कर लिया है। प्रदेश कांग्रेस के नेता, सर्वे रिपोर्ट में टाप करने वाले और वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों से मेल खाने वाले प्रत्याशियों का पैनल बनाकर नई दिल्ली जाएंगे।


केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक छह अप्रैल को नई दिल्ली में होनी है, जिसमें लोकसभा के टिकट निर्धारित किए जाएंगे। राजनीतिक समीकरणों और सर्वे रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान हाईकमान को पैनल के तहत दो से तीन संभावित प्रत्याशियों के नाम प्रस्तुत किए जाएंगे। शनिवार सुबह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली जाएंगे। 

गुरुवार को मुख्यमंत्री सुक्खू कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत बंगाणा में चुनावी रैली करने के बाद रात को नादौन में रुकेंगे। शुक्रवार को भी वे नादौन में ही रहेंगे। शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी दिल्ली जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल से भी बैठक होगी, जो शनिवार को नई दिल्ली में होगी।  

पार्टी सूत्रों ने बताया कि मंडी के पैनल में प्रदेश कांग्रेस प्रतिभा सिंह, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर और युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी का नाम है। अभी तक, प्रतिभा सिंह पार्टी की पहली च्वाइस हैं। अगर वह चुनाव में भाग नहीं लेती, तो अन्य नामों की चर्चा होगी।  

Comments

Popular posts from this blog

Appeal for Financial Support by Rohit Rana, Alumnus of J.V.S. Public Senior Secondary School, Baijnath ( HP )

धर्मशाला छात्रा मौ-त मामला : - राजकीय प्राध्यापक संघ ने तुरंत बैठक बुलाई, एसपी कांगड़ा से भी मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश : - आईआईटी मंडी की खोज: कांगड़ा में पर्याप्त पानी, मंडी में संतुलन और कुल्लू में संकट