19 साल की एक छात्रा ने नीट की कोचिंग लेते हुए आत्म-हत्या की

 19 साल की एक छात्रा ने नीट की कोचिंग लेते हुए आत्महत्या की, मौके पर पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला

हमीरपुर  , ब्यूरो रिपोर्ट 

19 वर्षीय छात्रा ने हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के पुलिस थाना भोरंज में सोमवार को आत्महत्या कर ली। वह नीट का प्रशिक्षण ले रही थी। आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं। पुलिस मामले को देख रही है। 


छात्रा नूरजहां पुत्री शमशेर अंसारी, सिरसी नया बस्ती, पोस्ट ऑफिस और पुलिस स्टेशन राजमहल, जिला साहबगंज, झारखंड की है। पिछले एक वर्ष से छात्रा जाहू कस्बे में किराये के कमरे में रह रही थी और यहीं पर कोचिंग ले रही थी। छात्रा पिछले वर्ष नीट पास नहीं कर पाई थी, इसलिए वह फिर से तैयारी करने लगी। रविवार रात छात्रा ने अपने दुपट्टे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर दी। 

जब छात्रा सोमवार को कोचिंग संस्थान नहीं पहुंची, तो प्रबंधन ने अभिभावकों को सूचना दी। लड़की को किराये के कमरे में देखने के लिए परिजनों ने रिश्तेदारों को भेजा। दरवाजा खोलते ही लड़की ने अपने दुपट्टे से फंदा लगा लिया था। सोमवार दोपहर को शव को पुलिस ने बरामद कर लिया और हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया। 

मामले में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। छात्रा के पिता बिझड़ी के कुआं चौक में एक दर्जी हैं। हमीरपुर पुलिस अधीक्षक पदमचंद ने बताया कि मामला भोरंज थाना में दर्ज किया गया है। पुलिस टीम मामले को देख रही है।



Comments

Popular posts from this blog

Appeal for Financial Support by Rohit Rana, Alumnus of J.V.S. Public Senior Secondary School, Baijnath ( HP )

धर्मशाला छात्रा मौ-त मामला : - राजकीय प्राध्यापक संघ ने तुरंत बैठक बुलाई, एसपी कांगड़ा से भी मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश : - आईआईटी मंडी की खोज: कांगड़ा में पर्याप्त पानी, मंडी में संतुलन और कुल्लू में संकट