चिट्टा तस्करों के खिलाफ संपत्तियों और बैंक खातों की खंगाली

 चिट्ठा तस्करों द्वारा खंगाली जा रही संपत्तियां और बैंक खाते, लगातार बढ़ते जा रहे तस्करी के मामले

शिमला, ब्यूरो रिपोर्ट 

हिमाचल प्रदेश और बाहरी राज्यों में गिरफ्तार चिट्टा तस्करों की संपत्ति जब्त की जाएगी। इनके बैंक खातों और संपत्ति को पुलिस विभाग ने खंगाला है। प्रवर्तन निदेशालय को भी वित्तीय संबंधित जांच के लिए मामले भेजे जाएंगे। हिमाचल प्रदेश में चिट्टा तस्करी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। 


चिट्टे के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपियों के लिए जेलें भी छोटी होने लगी हैं। अब तक आचार संहिता से लेकर नशीले पदार्थों के 40 से अधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। हिमाचल प्रदेश की सीमा पर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन वर्षों में चिट्टे के साथ 4445 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। 2023 में प्रदेश में 1574 केस दर्ज हुए हैं, जिसमें 2,136 पुरुष और 79 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। 

चिट्टा तस्करों ने अब शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों तक अपना जाल बिछा लिया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ में पाया कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान से चिट्टा हिमाचल आ रहा है। दिल्ली में नाइजीरियन मूल के लोग इस उद्यम को बढ़ावा देने में लगे हुए हैं। चिट्टे कारोबार को नियंत्रित करने के लिए कमेटियां बनाई गई हैं, जो मुख्य सचिव और उपायुक्तों की अध्यक्षता में कार्यरत हैं। विधानसभा के मानसून सत्र में भी चिट्टा तस्करी का मुद्दा चर्चा में रहा है। सरकार ने भी इनकी संपत्ति की जांच की घोषणा की थी। 

उनका कहना था कि प्रदेश पुलिस विभाग लगातार चिट्टा तस्करों को खोज रहा है। विभिन्न बाहरी राज्यों से भी कई लोग गिरफ्तार किए गए हैं। गृह अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा ने कहा कि चिट्टा तस्करों को बक्शा नहीं जा रहा है। इनके बैंक खातों और संपत्तियों को खंगाला जा रहा है। हिमाचल प्रदेश की युवा पीढ़ी को विलुप्त नहीं होने दिया जाएगा। हिमाचल प्रदेश की सीमा पर अतिरिक्त पुलिस बलों को तैनात करने का आदेश दिया गया है। 

Comments