26 पदों के लिए आवेदन: आठ एचएएस सहित अधिकारियों की भर्ती

                                आठ एचएएस सहित 26  अधिकारियों के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे

शिमला , ब्यूरो रिपोर्ट

राज्य लोकसेवा आयोग ने 26 अधिकारियों (आठ एचएएस) के पदों पर आवेदन मांगे हैं। 2024 हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आयोग का पोर्टल 2 मई तक खुला रहेगा।



नौ तहसीलदार पद, दो जिला खाद्य नियंत्रक पद, तीन जिला कल्याण अधिकारी, एक जिला पंचायत अधिकारी और तीन सहायक पंजीयक सहकारी सभा पद भरे जाएंगे। विज्ञापन लोकसेवा आयोग के सचिव ने जारी किया था। सिर्फ ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। आवेदन किसी अन्य माध्यम से स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

एचएएस अधिकारियों की सामान्य श्रेणी से तीन, अनुसूचित जाति से दो, ओबीसी से एक, अनुसूचित जाति के एक्स सर्विस कोटे से एक और सुनने में अक्षम कोटे से एक पद भरा जाएगा। दो पद खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के तहत जिला नियंत्रक के तहत भरे जाएंगे। 

एक ओबीसी और कमजोर आर्थिक वर्ग से एक पद भरा जाएगा। तीन जिला कल्याण अधिकारी पदों को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में सामान्य श्रेणी से भरा जाएगा। राजस्व विभाग में 9 तहसीलदारों, पंचायतीराज विभाग में जिला पंचायत अधिकारी का एक और सहकारिता विभाग में सहायक पंजीयक सहकारी सभा के तीन पद भरे जाएंगे।


Comments

Popular posts from this blog

Appeal for Financial Support by Rohit Rana, Alumnus of J.V.S. Public Senior Secondary School, Baijnath ( HP )

धर्मशाला छात्रा मौ-त मामला : - राजकीय प्राध्यापक संघ ने तुरंत बैठक बुलाई, एसपी कांगड़ा से भी मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश : - आईआईटी मंडी की खोज: कांगड़ा में पर्याप्त पानी, मंडी में संतुलन और कुल्लू में संकट