आईएएस अधिकारी नवीन तंवर को दूसरे की जगह परीक्षा देने के आरोप में निलंबित

            आईएएस अफसर नवीन तंवर को दूसरे की जगह परीक्षा देने के आरोप में निलंबित कर दिया गया

शिमला , ब्यूरो रिपोर्ट

2019 बैच के आईएएस अधिकारी नवीन तंवर को बैंक क्लर्क भर्ती की परीक्षा देने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। नवीन को पिछले महीने तीन साल की सजा सुनाई गई थी। 


केंद्रीय जांच ब्यूरो के न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवम वर्मा ने हिमाचल प्रदेश के चंबा में एडीएम तंवर को 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। सीबीआई कोर्ट ने नवीन को जमानत दे दी, लेकिन उसे जेल नहीं जाना पड़ा। 

आरोप है कि झांसी के अमित की जगह उत्तर प्रदेश के नोएडा के नवीन तंवर ने 13 दिसंबर 2014 को आईबीपीएस की क्लर्क भर्ती परीक्षा में गाजियाबाद स्थित आइडियल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में परीक्षा दी थी। सीबीआई ने नवीन सहित छह लोगों को सॉल्वर गिरोह से गिरफ्तार किया था। 2019 में नवीन का चयन सुनवाई के दौरान हुआ था। बीते वर्ष नवीन को चंबा जिला ग्रामीण विकास एजेंसी (डीआरडीए)में अतिरिक्त उपायुक्त कम सह-परियोजना निदेशक नियुक्त किया गया था। 

Comments

Popular posts from this blog

Appeal for Financial Support by Rohit Rana, Alumnus of J.V.S. Public Senior Secondary School, Baijnath ( HP )

धर्मशाला छात्रा मौ-त मामला : - राजकीय प्राध्यापक संघ ने तुरंत बैठक बुलाई, एसपी कांगड़ा से भी मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश : - आईआईटी मंडी की खोज: कांगड़ा में पर्याप्त पानी, मंडी में संतुलन और कुल्लू में संकट