बैजनाथ मंदिर का इतिहास महिलाओं को बताया

                                                    बैजनाथ मंदिर की कहानी महिलाओं को बताई

काँगड़ा , ब्यूरो रिपोर्ट 

मल्टी विजन फाउंडेशन अलो मनाली, जो भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय के अधीन है, ने सेमिनार का आयोजन किया। महिलाओं को बैजनाथ मंदिर का इतिहास और संस्कृति बताना सेमिनार का मुख्य उद्देश्य था। 


विधायक और सीपीएस किशोरी लाल इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं, जिसे एससी सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र बिट्टू ने अध्यक्षता की। नारी शक्ति संगठन ने कार्यक्रम में सहयोग दिया, संस्था के निदेशक अनिल सिंह ने बताया। 

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को अनिल सिंह ने बैजनाथ मंदिर के इतिहास, पुरानी पांडुलिपियों, साहित्य, कला और सांस्कृतिक विरासत का संवर्धन और विकास के प्रयासों के बारे में बताया। रविंद्र बिट्टू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में रहना  हमारा सौभाग्य है। वहीं, मुख्य अतिथि किशोरी लाल ने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम नारियों को ज्ञान देता है। उन्होंने बैजनाथ मंदिर का इतिहास बताया। राजेंद्र ठाकुर, राधा, पूजा मान, तृप्ति और महिलाएं इस मौके पर उपस्थित रहीं।

Comments

Popular posts from this blog

Appeal for Financial Support by Rohit Rana, Alumnus of J.V.S. Public Senior Secondary School, Baijnath ( HP )

धर्मशाला छात्रा मौ-त मामला : - राजकीय प्राध्यापक संघ ने तुरंत बैठक बुलाई, एसपी कांगड़ा से भी मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश : - आईआईटी मंडी की खोज: कांगड़ा में पर्याप्त पानी, मंडी में संतुलन और कुल्लू में संकट