जून से दुनिया की सबसे ऊंची शिंकुला टनल का काम आरंभ होगा
टेंडर जारी: जून में दुनिया की सबसे ऊंची शिंकुला टनल का काम शुरू होगा कुल्लू , ब्यूरो रिपोर्ट सामरिक महत्व के मनाली-दारचा-पदुम-लेह मार्ग पर विश्व की सबसे ऊंची शिंकुला टनल का निर्माण जून में शुरू होगा। सीमा सड़क संगठन ने दिल्ली की एक कंपनी को लगभग 1500 करोड़ रुपये का टेंडर दिया है। टनल बनने से सेना 12 महीने तक मनाली-दारचा-लेह, शिंकुला-पदुम और निम्मू मार्ग पर आवाजाही करेगी। 2027 तक चार किलोमीटर की टनल देश को उपलब्ध कराई जाएगी। टनल, जो 16,580 फीट समुद्रतल से ऊपर शिंकुला दर्रे को भेदेगी, पाकिस्तान और चीन सीमा तक भारतीय सेना को आसानी से पहुंच देगी। टनल बनने से मनाली-कारगिल और मनाली-लेह सामरिक मार्ग पर 12 महीने तक सेना के साथ आम लोगों और पर्यटकों की आवाजाही होगी। सेना के वाहनों को मनाली से लेह वाया सरचू करीब 17 घंटे लगता है, लेकिन शिंकुला टनल से पाक और चीन बॉर्डर तक 10 घंटे से भी कम समय लगेगा। वहीं भारी मशीनरी को आसानी से कारगिल, सियाचिन और एलओसी भेजा...